{"_id":"597175c04f1c1b2d168b45db","slug":"between-the-increasing-pressure-of-jdu-congress-has-come-out-in-open-support-of-tejashwi-yadav","type":"story","status":"publish","title_hn":"JDU के बढ़ते दबाव के बीच तेजस्वी यादव को मिला कांग्रेस का साथ! ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
JDU के बढ़ते दबाव के बीच तेजस्वी यादव को मिला कांग्रेस का साथ!
amarujala.com- Presented by: ऋतुराज त्रिपाठी
Updated Fri, 21 Jul 2017 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेनामी संपत्ति मामले में फंसे बिहार के उपमुख्यमंत्री और लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव को कांग्रेस का साथ मिल गया है। तेजस्वी यादव के समर्थन में कांग्रेस पूरी तरह उतर आई है। लालू और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आरोपों पर RJD और JDU दोनों पार्टियों का दबाव है। JDU ने तेजस्वी को CBI की ओर से लगाये गए भ्रष्टाचार मामले पर सफाई देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
वहीं कांग्रेस MLC दिलीप चौधरी ने JDU प्रवक्ता का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि क्या प्रवक्ता मंत्रियों को बनाते या हटाते हैं? उन्हें स्पष्ट करना चाहिए कि क्या नीतीश तेजस्वी के स्पष्टीकरण से संतुष्ट थे या नहीं। आपको बता दें कि बिहार सदन में RJD,जेडीयू और कांग्रेस 243 विधायकों के मजबूत आंकड़े के साथ मौजूद हैं।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि तेजस्वी ने मुख्यमंत्री से कहा है कि उनके परिवार को सीबीआई ने राजनीतिक कारणों से फंसाया है और वह आरोपों को कानूनी तौर पर चुनौती देंगे। वहीं नीतीश की तरफ से यह बात साफ नहीं है कि वो तेजस्वी के स्पष्टीकरण से संतुष्ट हैं या नहीं। वहीं जेडीयू ने इस बात को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
जेडीयू के प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि RJD को जेडीयू को स्पष्टीकरण देना चाहिए। टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में नीरज ने बताया कि जेडीयू ने राजद के रुख को अस्वीकार कर दिया था जब उन्होंने कहा था कि तेजस्वी 27 अगस्त को पटना में आयोजित होने वाली पार्टी की रैली में भ्रष्टाचार के आरोपों पर स्पष्टीकरण देंगे। उन्होंने कहा कि गठबंधन एक सामान्य कार्यक्रम के साथ गठित किया गया था। जिसमें भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस है।