फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Tension between Bihar Mahagathbandhan partners jdu and rjd continues

तेजस्वी को साबित करनी होगी बेगुनाही, किसी कीमत पर नीतीश नहीं करेंगे समझौता

Thu, 20 Jul 2017 02:43 PM IST
amarujala.com, presented by: पूजा मेहरोत्रा
amarujala.com, presented by: पूजा मेहरोत्रा Updated Thu, 20 Jul 2017 02:43 PM IST
विज्ञापन
Tension between Bihar Mahagathbandhan partners jdu and rjd continues
फाइल फोटो
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने भले ही बंद कमरे में बात की हो, लेकिन मामला अभी भी खत्म नहीं हुआ है। जनता दल यूनाइटेड ने स्पष्ट किया है कि नीतीश कुमार और पार्टी किसी भी कीमत पर अपने मूल्यों से समझौता नहीं करेगी।
विज्ञापन


पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया है कि बेनामी संपत्ति का मामला अभी खत्म नहीं हुआ है। जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने मीडिया से कहा कि नीतीश और तेजस्वी के बीच की बातचीत के बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है। ऐसे में मुद्दा खत्म होने की तो बात ही नहीं आती है।
विज्ञापन


नीरज ने कहा, "राजद संख्या के आधार पर महागठबंधन में 'बब्बर शेर' हो सकता है लेकिन हम नैतिक मूल्यों के 'बब्बर शेर' हैं।" जदयू ने तेजस्वी से कुछ जवाब मांगे थे लेकिन लालू ने शिवानंद तिवारी को अपने बेटे का जवाब देने के लिए आगे कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवानंद तिवारी क्यों देंगे तेजस्वी का जवाब?
शिवानंद तिवारी की नजर राज्य सभा पर है इसलिए वो लालू की हर बात मान रहे हैं। जदयू आरजेडी से लगातार तेजस्वी पर लगाए गए आरोपों पर सफाई मांग रहा है।
आरजेडी को बिहार विधानसभा में अपने 80 विधायक होने का अहंकार नहीं दिखाना चाहिए। 

विधानसभा में फिलहाल जदयू के 71 विधायक और कांग्रेस के 27 विधायक हैं जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी भाजपा के विधानसभा में 53 विधायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed