फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Between Gujarat election pm Modi will start campaign for Karnataka election

गुजरात चुनाव की गहमागहमी के बीच 29 अक्टूबर को कर्नाटक चुनाव का बिगुल फूकेंगे पीएम मोदी

Thu, 26 Oct 2017 12:51 PM IST
संजय मिश्र/नई दिल्ली
संजय मिश्र/नई दिल्ली Updated Thu, 26 Oct 2017 12:51 PM IST
विज्ञापन
Between Gujarat election pm Modi will start campaign for Karnataka election
- फोटो : FILE PHOTO

भाजपा अपने धुर विरोधी दल कांग्रेस के लिए कहीं से भी राजनीतिक सांस लेने की जगह नहीं छोड़ना चाहती है। पार्टी ने कर्नाटक की सत्ता से भी कांग्रेस को बेदखल करने की पुख्ता रणनीति तैयार कर ली है। एकओर जहां कांग्रेस का पूरा ध्यान गुजरात में टिका है वहीं भाजपा ने कांग्रेस के कर्नाटक के किले को ध्वस्त करने की रणनीति जमीन पर उतारनी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गुजरात की चुनावी गहमागहमी के बीच ही भाजपा ने कर्नाटक में अपने चुनाव अभियान को शुरू करने का निर्णय लिया है। 29 अक्टूबर को पीएम नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बिदर से पार्टी के अभियान का श्रीगणेश करेंगे तो वहीं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह 2 नवंबर को बंगलुरू में कांग्रेस सरकार के खिलाफ होने वाली पार्टी की परिवर्तन यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः गुजरात विधानसभा चुनाव हारने वाले के सियासी भविष्य पर लगेगा ग्रहण
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे पीएम मोदी सरकारी परियोजनाओं के उद्घाटन के लिए 29 को बंगलुरू भी जाएंगे। मगर इस दिन वे उत्तर कर्नाटक के तहत आने वाले ‌बिदर में पार्टी की रैली को भी संबोधित करेंगे। राज्यभाजपा प्रभारी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव मुरलीधर राव ने कर्नाटक के कार्यक्रमों की जानकारी अमर उजाला को देते हुए बताया कि बिदर की  रैली के जरिए पीएम मोदी भाजपा की चुनावी तैयारियों का संदेश देंगे और अमित शाह 2 नवंबर को परिर्वतन यात्रा लॉन्च करेंगे। पार्टी का दावा है कि गुजरात चुनाव संपन्न होते-होते कर्नाटक में भाजपा की लहर दिखने लगेगी। 

सभी विधानसभा सीटों से गुजरेगी परिवर्तन यात्रा 
मुरलीधर राव ने बताया कि 2 नवंबर को बंगलुरू से शुरू हो रही भाजपा की परिवर्तन यात्रा पूरे 75 दिन तक चलेगी। इन 75 दिनों में यह यात्रा सूबे के सभी 224 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। क्षेत्रीय संतुलन को देखते हुए यात्रा को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहली यात्रा बंगलुरू से 2 नवंबर को शुरू होगी तो दूसरी यात्रा ठीक एक माह बाद हुबली से शुरू होगी। यात्रा का समापन 15 जनवरी को होगा। परिवर्तन यात्रा के समापन में खुद पीएम मोदी उपस्थित रहेंगे। 

पीएम मोदी की रैलियों पर रहेगा जोर

Between Gujarat election pm Modi will start campaign for Karnataka election

कर्नाटक को भाजपामय बनाने की कवायद में पार्टी ने चुनाव के ऐलान से पहले सूबे के सभी क्षेत्रों में पीएम मोदी की रैलियां आयोजित कराने का खाका खींचा है। सूत्र बताते हैं कि 15 जनवरी से पहले भाजपा कर्नाटक के सभी प्रमुख 7 क्षेत्रों में पीएम मोदी की रैलियां कराएगी। बिदर की रैली भी पार्टी की उसी रणनीति का हिस्सा है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदयूरप्पा को चेहरे के रूप में आगे रखने के बावजूद भी पीएम मोदी भाजपा के मुख्य स्टार प्रचारक हैं। 

ये रहेंगे भाजपा के चुनावी अस्त्र
कर्नाटक की सिद्दरमैय्या सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए सूबे में हुआ भ्रष्टाचार और किसानों की दुर्दशा का मुद्दा भाजपा का मुख्य चुनावी औजार बनेगा। मुरलीधर राव के अनुसार चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी का मुख्य फोकस सिद्दरमैय्या शासन के दौरान हुए भ्रष्टाचार के मामलों को जनता के सामने रखने पर होगा। इसके अलावा किसानों की दुर्दशा, कानून व्यवस्था-खासतौर से महिलाओं के खिलाफ बढ़े मामले, रेडिकलाइजेशन और राजधानी बंगलुरू की बदहाली का मामला बतौर मुद्दे के रूप में प्रमुखता से रहेगा।

यह भी पढ़ेंः तेजी से वायरल हो रहा PM मोदी और BJP कार्यकर्ता की बातचीत का ऑडियो

प्रचार के लिए हर बार की तरह कुछ नया
चुनाव प्रचार में हमेशा नया कुछ करने वाली भाजपा कर्नाटक में भी अभिनव प्रयोग की शुरुआत करने जा रही है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो अन्य राज्यों में भी दल के पक्ष में माहौल बनाने के लिए पार्टी इस प्रयोग को आजमाएगी। पार्टी ने तय किया है कि हर बूथ से तीन मोटरसाइकिलें पार्टी के परिवर्तन यात्रा के दिन बंगलुरू पहुंचेगी।

एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति सवार होंगे। बूथ से चलकर ये बाइक सवार अपने मंडल और जिले में एकत्रित होकर प्रदेश की राजधानी की ओर एक साथ कूच करेंगे। इन बाइक सवारों के हाथ में पार्टी का झंडा और प्ले कार्ड रहेगा। पार्टी का आंकलन है कि इससे प्रदेश में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने में बड़ी मदद मिलेगी। बताया जा रहा है कि कर्नाटक में कुल 54 हजार पोलिंग बूथ हैं, इसलिए पार्टी ने इसे दो हिस्सों में बांट दिया है।

राव के अनुसार बंगलुरू में परिवर्तन यात्रा की शुरुआत के दिन 2 नवंबर को आधे पोलिंग बूथों यानी की 27 हजार बूथों के कार्यकर्ता बंगलुरू पहुंचेंगे और शेष 27 हजार बूथ के कार्यकर्ता एक माह बाद हुबली से शुरू होने वाली यात्रा में शामिल होंगे। पार्टी ने यह निर्णय बंगलुरू के लोगों को परेशानियों से निजात दिलाने के प्रयास में लिया है। वरना पार्टी की रणनीति पहले एक ही जगह 54 हजार बूथों से कार्यकर्ताओं को बुलाने की थी। 

पार्टी का आंकलन है कि 81 हजार बाइकों से 1 लाख 62 हजार कार्यकर्ता बंगलुरू पहुंचेंगे। बाइकों का रिकॉर्ड दर्ज कराने के लिए पार्टी ने इन सभी को एक जगह पार्क कराने का निर्णय लिया है। पार्टी का मानना है कि एक साथ 81 हजार बाइकों की पार्किंग अपने आप में अनोखी मिसाल बनेगी। बाइक से आने वाले कार्यकर्ताओं के लिए हर तरह की जरूरी सुविधाओं का ख्याल रखा गया है। 

यात्रा के माहौल को भुनाने के लिए होंगे नवशक्ति सम्मेलन

Between Gujarat election pm Modi will start campaign for Karnataka election
परिवर्तन यात्रा से भाजपा के पक्ष में बनने वाले माहौल को भुनाने के लिए पार्टी ने बूथ स्तर पर नवशक्ति सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया है। जिन विधानसभाओं से परिवर्तन यात्रा गुजरकर आगे बढ़ेगी उसके पंद्रह दिन बाद से उस विधानसभा में नव शक्ति सम्मेलनों की शुरुआत हो जाएगी।

बूथ स्तर पर सामाजिक गणित साधने के मद्देनजर इस कदम को बेहद अहम माना जा रहा है। राव के अनुसार बूथ समिति के इतर यह कवायद है। इसमें हर बूथ पर 9 लोगों की कमेटी बनेगी। इसमें बूथ अध्यक्ष, सचिव और बीएलए के अलावा 1 महिला, 1दलित, 1 ओबीसी और संभावना वाले इलाकों में 1 अनुसूचित जनजाति को भी स्थान दिया जाएगा। अमित शाह ने खुद इस नवशक्ति की संरचना को हरी झंडी दी है। 

किसानों की मौतों को भुनाएगी भाजपा 
भाजपा ने कर्नाटक के किसानों के मौत के मामलों को जमकर भुनाने का निर्णय लिया है। बीते 3 से 4 वर्षों में करीब 4001 किसानों ने आत्महत्या की है। पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदयूरप्पा की छवि वैसे किसान हितैषी है, लेकिन उस छवि में चार चांद लगाने के मकसद से भाजपा ने कांग्रेस शासन में हुई किसानों की मौतों को मुद्दा बनाने का निर्णय लिया है। इस कवायद में पार्टी उन गांवों में ग्राम सभा बैठक करेगी, जिन गांवों में किसानों की मौत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed