फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Youth waits till girlfriend turns 18 to marry her but forgets he is not attaining legal marriage age

Bengaluru: शादी के लिए गर्लफ्रेंड के बालिग होने का किया इंतजार, पर खुद की उम्र भूला; फिर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Fri, 30 Dec 2022 04:01 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 30 Dec 2022 04:01 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाल विवाह निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत बीते दिनों युवक की बहन और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्हें उसी दिन पुलिस थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। इन्होंने ही दोनों की शादी कराई थी।

विज्ञापन
Bengaluru Youth waits till girlfriend turns 18 to marry her but forgets he is not attaining legal marriage age
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

कर्नाटक में एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से शादी करने के लिए उसकी वैवाहिक उम्र 18 वर्ष पूरा होने का इंतजार किया। प्रेमिका के बालिग होने पर दोनों भागकर शादी कर ली। लेकिन युवक शादी के लिए पुरुषों की कानूनी आयु से अनजान था। युवक की उम्र 20 वर्ष ही है, जबकि पुरुषों के लिए विवाह की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष होनी चाहिए।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाल विवाह निरोधक अधिनियम के प्रावधानों के तहत बीते दिनों युवक की बहन और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, उन्हें उसी दिन पुलिस थाने से ही जमानत पर रिहा कर दिया गया। इन्होंने ही दोनों की शादी कराई थी। बेंगलुरु पुलिस तब हरकत में आई, जब लड़की की मां ने पांच नवंबर को शिकायत दर्ज कराई कि उसकी बेटी लापता है। मां ने बेटी के प्रेमी युवक के साथ जाने की आंशका जताई थी। युवती और युवक दोनों बेंगलुरु के अशोक नगर इलाके में रहते थे।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि प्री-यूनिवर्सिटी कोर्स में फेल होने के बाद लड़की ने पढ़ाई छोड़ दी थी, जबकि लड़के ने स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षा में फेल होने के बाद यूनिवर्सिटी जाना बंद कर दिया था और कैब ड्राइवर के रूप में काम करने लगा। लेकिन उनके परिवारों को इसकी उम्मीद भी नहीं थी कि दोनों भाग कर  शादी कर लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया..तो युवक को नहीं हुआ यकीन
युवक ने पुलिस को बताया कि उसने अपनी प्रेमिका के 18 साल की होने तक इंतजार किया था क्योंकि वह जानता था कि नाबालिग से शादी करना अपराध है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हालांकि, युवक अपनी वैवाहिक उम्र याद करना भूल गया। वह 20 साल और तीन महीने का था। जब उसने लड़की के साथ भागकर शादी की। जब हमने उसे समझाया तो उसे यकीन ही नहीं हुआ।


अमान्य मानी जाएगी शादी 
लड़की ने पुलिस को बताया कि युवक की बड़ी बहन और उसके पुरुष मित्र ने चार नवंबर 2022 को एक मंदिर में उनकी शादी कराई थी। इसके बाद हम तमिलनाडु चले गए और वहीं  रहने लगे।  सरकारी वकील का कहना है कि इस शादी को अमान्य माना जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed