फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru woman throws 4-year-old daughter to death from fourth floor, arrested

Bengaluru: महिला ने चार साल की बच्ची को चौथी मंजिल से फेंका, खुद भी जान देने की कोशिश की

Fri, 05 Aug 2022 06:36 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: Amit Mandal Updated Fri, 05 Aug 2022 06:36 PM IST
सार

पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने उन्हें बताया कि महिला ने अपनी बेटी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उसे बचा लिया गया था।

विज्ञापन
Bengaluru woman throws 4-year-old daughter to death from fourth floor, arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

एक दुखद घटना में एक महिला ने गुरुवार दोपहर बेंगलुरु के संपंगीरामनगर इलाके में एक अपार्टमेंट इमारत की चौथी मंजिल से फेंक कर अपनी चार साल की बेटी की हत्या कर दी। उसने इमारत की रेलिंग से कूदने की भी कोशिश की, लेकिन वहां मौजूद लोगं ने उसे बचा लिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूरी घटना इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में पेशे से डेंटिस्ट मां अपनी बेटी के साथ चौथी मंजिल पर दोपहर करीब 3:05 बजे बालकनी पर टहलती नजर आ रही है। कुछ देर बाद उसने अपनी बेटी को उठाकर नीचे फेंक दिया। 

विज्ञापन


वह कुछ देर रुकी और रेलिंग पर चढ़ गई। कई सेकंड तक वहीं खड़ी रही, शायद कूदने की तैयारी कर रही थी। पुलिस का कहना है  कि कुछ पड़ोसियों ने बच्चे के रोने की आवाज सुनी और अपने घर से बाहर आ गए। उन्होंने महिला को वापस खींच लिया और पुलिस को सूचित किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों ने उन्हें बताया कि महिला ने अपनी बेटी को रेलवे स्टेशन पर छोड़ने की कोशिश की थी, लेकिन उसे बचा लिया गया था। अधिकारी इस दावे और उन्हें दी गई जानकारी की पुष्टि कर रहे हैं कि बच्चा कुछ बीमारियों से पीड़ित था, जिसने महिला को अवसाद में धकेल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed