फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengaluru woman stabbed multiple time by her lover after she refused to marry him

कर्नाटक: शादी से किया इनकार, तो प्रेमी ने 15 बार चाकू मारकर लड़की को मौत के घाट उतारा

Wed, 01 Mar 2023 09:06 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 01 Mar 2023 09:06 AM IST
सार

डीसीपी के मुताबिक, लीला पवित्रा नीलमणि नाम की एक युवती पर उसके प्रेमी दिनाकर बनाला ने इसलिए कई बार चाकू से हमला कर दिया, क्योंकि उसने शादी से इनकार कर दिया था। 

विज्ञापन
bengaluru woman stabbed multiple time by her lover after she refused to marry him
लीला, दिनाकर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बेंगलुरु के मुरगेशपाल्या में मंगलवार शाम एक प्रेमी ने एक युवती की उसके कार्यालय के बाहर कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक लीला पवित्रा नीलमणि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन


ऑफिस से बाहर निकलते ही प्रेमी ने किया हमला
पुलिस ने बताया, यह घटना तब हुई जब लीला (25 वर्षीय) शाम करीब साढ़े सात बजे अपने कार्यालय से बाहर आई और दिनाकर बनाला (28 वर्षीय) ने उस पर 15 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया। लीला की मौके पर ही मौत हो गई और घटना के कुछ मिनट बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


एमएससी तक की पढ़ाई कर चुकी थी लीला
एमएससी धारक लीला मुर्गेशपाल्या में विंड टनल रोड पर ओमेगा हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में काम करती थीं। श्रीकाकुलम का रहने वाला दिनाकर डोमलूर में पीजी आवास में रह रहा है। आरोपी एक हेल्थकेयर कंपनी में भी काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाति के अंतर के कारण परिजनों ने किया था शादी का विरोध
पुलिस ने कहा, 'लीला और दिनाकर पांच साल से अधिक समय से एक-दूसरे प्रेम संबंध थे। लेकिन उनके परिवार ने कुछ महीने पहले शादी का विरोध किया क्योंकि वे अलग-अलग जातियों से थे, जिसके बाद लीला ने दिनाकर से दूरी बनाना शुरू कर दिया और उसके फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद दिनाकर ने उसकी हत्या करने की साजिश रची।'


सुनियोजित था हमला, हत्या का मामला दर्ज
पुलिस ने मुताबिक, यह पूर्व नियोजित हमला था क्योंकि दिनाकर ने बिना किसी उकसावे के उस पर हमला किया। 'जीवन बीमा नगर' पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed