Bengaluru: पत्नी की हत्या कर शव को सूटकेस में ठूंसने के बाद पति ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस का बड़ा खुलासा
बंगलुरू में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की पहले हत्या की और फिर उसके शव को सूटकेस में ठूंसकर फरार हो गया। काफी मशक्कत के बाद आरोपी पति को पुणे से हिरासत में ले लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलूरू में एक सूटकेस में मिली 32 वर्षीय महिला के पति को मुख्य संदिग्ध मानकर पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस का कहना है कि उसने आत्महत्या का प्रयास किया था और फिलहाल पुणे में उसका इलाज चल रहा है। महिला की पहचान गौरी खेडेकर के रूप में हुई है। उसका शव गुरुवार को एक सूटकेस में मिला था। शव पर गंभीर चोटों के निशान भी थे। वह मूल रूस से महाराष्ट्र की रहने वाली थी।
पुलिस ने बताया कि उसका पति राकेश राजेंद्र खेडेकर वारदात को अंजाम देने के बाद पुणे भाग गया था, जहां उसने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। उसे हत्या के सिलसिले में हिरासत में लिया गया है। फिलहाल शहर के एक अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
इसे भी पढ़ें- पत्नी को मार कर सूटकेस में ठूंस दिया शव और पति भाग गया पुणे; वर्क फ्रॉम होम में दिया हत्या को अंजाम
एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बंगलूरू के पुलिस आयुक्त बी. दयानंद ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और ऐसा लगता है कि महिला का पति ही मुख्य संदिग्ध है। वह पहले ही शहर से बाहर चला गया था। उन्होंने कहा, 'वह पुणे के एक अस्पताल में भर्ती पाया गया। जाहिर है कि ऐसा कहा जा रहा है कि उसने आत्महत्या के प्रयास में जहर खा लिया था। वह अस्पताल में है और हमारी टीम ने पुणे पुलिस से संपर्क कर लिया है।'
पुलिस के मुताबिक, बंगलूरू पुलिस की एक टीम पुणे गई है और जैसे ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिलेगी, उसे पूछताछ के लिए यहां लाया जाएगा। हत्या के पीछे वैवाहिक विवाद बताया जा रहा है। उन्होंने कहा, 'मृतक के रिश्तेदार बंगलूरू आ गए हैं और उनसे आगे की जानकारी ली जाएगी।'
इसे भी पढ़ें- Bengal: मां-बेटी ने पहले रिश्तेदार को उतारा मौत के घाट फिर कर दिए शव के टुकड़े, हुगली में फेंकते समय गिरफ्तार
क्या है मामला?
बंगलूरू के हुलीमायु पुलिस स्टेशन एरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई थी। यहां के डोड्डाकम्मनहल्ली में एक फ्लैट में एक महिला की लाश सूटकेस में मिली थी। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसी के पति ने की है। इतना ही नहीं, आरोपी पति ने बेहद बेरहमी से पहले पति की हत्या की फिर शव के टुकड़े कर उसे सूटकेस में भरा, फिर फ्लैट में ताला लगाकर पुणे भाग गया।
महाराष्ट्र के रहने वाले थे पति-पत्नी
पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान गौरी खेडकर और आरोपी पति का नाम राकेश राजेंद्र खेडकर है। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला और उसका पति बीते महीने बंगलूरू शिफ्ट हुए थे। उन्होंने बताया कि गौरी ने मास मीडिया में स्नातक की पढ़ाई की थी। वहीं उसका पति एक निजी फर्म में काम करता है। इस समय वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा था।
इसे भी पढ़ें- Disha Salian Case: 'पुलिस ने गुमराह किया, बोलते रहे- बेटी ने आत्महत्या की', दिशा सालियान के पिता का बड़ा बयान
मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना
ये मामला तब सामने आया, जब मकान मालिक ने शाम करीब 5.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि महिला का शव सूटकेस में ठूंसा हआ था और उसके शरीर पर चाकू के घाव थे। जिसके बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया।
पत्नी की हत्या के बाद किया सास-ससुर को फोन
वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि हत्या को आंजाम देने के बाद आरोपी पति राकेश राजेंद्र ने अपने सास-ससुर को भी फोन किया था और फोन पर उन्हें बताया था कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और उसका शव सूटकेस में है। वहीं, जब आरोपी द्वारा पत्नी की हत्या के बारे में सास-ससुर को सूचित करने की खबरों पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो सारा फातिमा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। इन विवरणों की पुष्टि के बाद ही कोई बात बताई जा सकती है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.