Bengaluru: पत्नी को मार कर सूटकेस में ठूंस दिया शव और पति भाग गया पुणे; वर्क फ्रॉम होम में दिया हत्या को अंजाम
बंगलुरू में एक पति द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। आरोपी पति को हिरासत में ले लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है।
विस्तार
बंगलूरू के हुलीमायु पुलिस स्टेशन एरिया में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां के डोड्डाकम्मनहल्ली में एक फ्लैट में एक महिला की लाश सूटकेस में मिली है। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसी के पति ने की। इतना ही नहीं आरोपी पति ने बेहद बेरहमी से पहले पति की हत्या की फिर शव के टुकड़े कर उसे सूटकेस में भरा फिर फ्लैट में ताला लगाकर पुणे भाग गया। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होनें कहा कि मामले में सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
महाराष्ट्र के रहने वाले थे पति-पत्नी
पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान गौरी खेडकर और आरोपी पति का नाम राकेश राजेंद्र खेडकर है। दोनों महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने बताया कि महिला और उसका पति बीते महीने बंगलूरू शिफ्ट हुए थे। उन्होंने बताया कि गौरी ने मास मीडिया में स्नातक की पढ़ाई की थी। वहीं उसका पति एक निजी फर्म में काम करता है। इस समय वह वर्क फ्रॉम होम कर रहा था।
मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना
ये मामला तब सामने आया जब मकान मालिक ने शाम करीब 5.30 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बताया कि महिला का शव सूटकेस में ठूंसा हआ था और उसके शरीर पर चाकू के घाव थे। जिसके बाद फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया उन्होंने मौके से नमूने एकत्र किए हैं। हत्या को अंजाम देने के बाद राकेश राजेंद्र खेडकर पुणे भाग गया था, जहां से उसे हिरासत में लिया गया है। पुलिस उपायुक्त सारा फातिमा ने कहा कि आरोपी को पुणे में हिरासत में लिया गया है और उसे बंगलूरू लाया जा रहा है। उससे पूछताछ के बाद हत्या के पीछे का मकसद पता चलेगा।
इसे भी पढ़ें- Bengal: मां-बेटी ने पहले रिश्तेदार को उतारा मौत के घाट फिर कर दिए शव के टुकड़े, हुगली में फेंकते समय गिरफ्तार
पत्नी की हत्या के बाद किया सास-ससुर को फोन
वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि हत्या को आंजाम देने के बाद आरोपी पति राकेश राजेंद्र ने अपने सास-ससुर को भी फोन किया था और फोन पर उन्हें बताया था कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है और उसका शव सूटकेस में है। वहीं, जब आरोपी द्वारा पत्नी की हत्या के बारे में सास-ससुर को सूचित करने की खबरों पर प्रतिक्रिया मांगी गई तो सारा फातिमा ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। इन विवरणों की पुष्टि के बाद ही कोई बात बताई जा सकती है।
इसे भी पढ़ें- Disha Salian Case: 'पुलिस ने गुमराह किया, बोलते रहे- बेटी ने आत्महत्या की', दिशा सालियान के पिता का बड़ा बयान
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.