{"_id":"60ac28930146647fc61a0296","slug":"bengaluru-witnesses-rare-rainbow-coloured-halo-around-sun","type":"story","status":"publish","title_hn":"अद्भुत नजारा: बंगलूरू के आसमान में दिखा सूरज के चारों ओर सतरंगी छल्ला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अद्भुत नजारा: बंगलूरू के आसमान में दिखा सूरज के चारों ओर सतरंगी छल्ला
Tue, 25 May 2021 03:58 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, बंगलूरू
एजेंसी, बंगलूरू
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 25 May 2021 03:58 AM IST
सार
- बंगलूरू के आसमान में दिखा अद्भुत नजारा
- सूरज के चारों ओर एक गोल सतरंगी इंद्रधनुष देखा गया
- ‘सन हालो’ केंद्र में सूर्य के साथ एक आदर्श वलय की खगोलीय घटना है
विज्ञापन
coloured ring around the sun
- फोटो : Twitter@PCMohanMP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगलुरू के निवासी उस समय हैरान रह गए जब आसमान पर उन्होंने सूरज के चारों ओर एक अद्भुत नजारा देखा। लोगों ने सोमवार को सूरज के चारों ओर एक गोल सतरंगी इंद्रधनुष देखा। ये सूरज से चारों ओर एक छल्ला जैस बना हुआ था।
विज्ञापन
जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। लोग इसे जादुई अनुभव बता रहे हैं। वैज्ञानिक भाषा में इसे 'सन हालो' कहते हैं। सूर्य के चारों ओर बनने वाले इस सतरंगी घेर को ‘सन हालो’ कहा जाता है। हालो प्रकाश द्वारा उत्पन्न ऑप्टिकल घटना का नाम है। वैज्ञानिकों के मुताबिक ये एक आम प्रक्रिया है। यह तब होता है, जब सूरज धरती से 22 डिग्री के एंगल पर पहुंचता है तो आसमान में नमी की वजह से इस तरह का रिंग बन जाता है। पिछले साल मई में बंगलूरू के लोगों ने ऐसा ही नजारा देखा था। रामेश्वर में भी ऐसा सतरंगी छल्ला देखा गया था।
विज्ञापन
ठंडे देशों में ऐसा नजारा सामान्य
सूर्य के चारों ओर ऐसा नजारा देखकर लोग जरूर हैरान हुए मगर यह कोई अलौकिक घटना नहीं है। ‘सन हालो’ केंद्र में सूर्य के साथ एक आदर्श वलय की खगोलीय घटना है। जो एक आम बात है। ठंडे देशों में यह एक सामान्य घटना है।
विज्ञापन