फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Under-Construction metro pillar collapse HM Araga Jnanendra says FIR against all eight accused

Karnataka: मेट्रो पिलर हादसे में कंस्ट्रक्शन कंपनी के निदेशक समेत आठ के खिलाफ FIR, मां-बेटे की हुई थी मौत

Wed, 11 Jan 2023 09:16 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 11 Jan 2023 09:16 PM IST
सार

गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि यह कंपनी की ओर से घोर लापरवाही का मामला है और हम इस पर जरूर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया, कंपनी व कंपनी के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Bengaluru Under-Construction metro pillar collapse HM Araga Jnanendra says FIR against all eight accused
गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में मंगलवार को निर्माणाधीन मेट्रो पिलर गिरने से मां व बेटे की मौत हो गई थी। इस मामले में मेट्रो का काम देख रही नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी (एनसीसी), उसके निदेशक चैतन्य, सुपरवाइजर लक्ष्मीपति और जेई प्रभाकर समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


बुधवार को राज्य के गृहमंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने बताया कि यह कंपनी की ओर से घोर लापरवाही का मामला है और हम इस पर जरूर कार्रवाई करेंगे। उन्होंने बताया, कंपनी व कंपनी के लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की कार्रवाई भी जारी है। 
विज्ञापन


महिला का पति व बेटी अस्पताल में भर्ती 
इस हादसे में एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में महिला का पति और एक अन्य बेटी घायल हो गई थी। पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे मेट्रो का निर्माणाधीन पिलर गिर गया और इसकी चपेट में एक बाइक आ गई, जिसपर चार लोग सवार थे। महिला और उसके बेटे को हादसे में गंभीर चोट आई थीं। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इनकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन सस्पेंड, जांच कर रिपोर्ट मांगी
मामले में डिप्टी चीफ इंजीनियर, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर और साइट मैनेजर को सस्पेंड कर दिया गया है। बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने आईआईएससी से मामले में स्वतंत्र जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed