{"_id":"603f9fc24fa5f81a251233d4","slug":"bengaluru-two-students-died-at-iisc-in-one-day-one-by-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगलूरू: आईआईएससी में अलग-अलग घटनाओं में दो छात्रों की मौत, एक ने की आत्महत्या","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगलूरू: आईआईएससी में अलग-अलग घटनाओं में दो छात्रों की मौत, एक ने की आत्महत्या
Wed, 03 Mar 2021 08:10 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Wed, 03 Mar 2021 08:10 PM IST
विज्ञापन
आईआईएससी बंगलूरू
- फोटो : twitter.com/iiscbangalore
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय विज्ञान संस्थान (आईआईएससी) के दो छात्रों की अलग-अलग घटनाओं में परिसर में मृत्यु हो गई। संस्थान ने बुधवार को यह जानकारी दी। पहली घटना में बिहार के रहने वाले एक पीएचडी छात्र ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
आईआईएससी के एक विभाग के सदस्य ने बताया कि आत्महत्या के पीछे के कारण का पता नहीं चला है क्योंकि कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
एक अन्य घटना में एमटेक का एक छात्र फुटबॉल खेलने के दौरान गिर गया और बेहोश हो गया। संस्थान ने एक बयान में कहा, 'आईआईएससी स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद उसे एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।'
विज्ञापन