{"_id":"59957fa64f1c1b61108b4738","slug":"bengaluru-toxic-foam-from-bellandur-and-varthur-lakes-stuck-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद दहशत में आया बंगलूरू, जहरीले झाग ने थामीं शहर की रफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बारिश के बाद दहशत में आया बंगलूरू, जहरीले झाग ने थामीं शहर की रफ्तार
amarujala.com- presented by: मोहित
Updated Thu, 17 Aug 2017 05:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में बारिश का कहर जारी है तो वहीं बंगलूरू में बारिश ने 127 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 127 साल बाद यहां सबसे ज्यादा बारिश रिकॉर्ड की गई। कई जगह जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है तो वहीं झील के किनारे रहे लोगों को एक अजीब तरह की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शहर की दो विशाल झीलों में शामिल बेलंदूर और वर्थुर विषैला झाग उगल रही है। यह झाग इस कदर सड़क पर आ चुका है कि गाड़ियों की रफ्तार पर लगाम लग चुकी है।
विज्ञापन
पढ़ें- यूपी में काल बनी बाढ़, अवध क्षेत्र में अब तक 10 की मौत, तस्वीरें
विज्ञापन
दरअसल सीवर और उद्योगों से निकलने वाले रसायन इस झील में आकर मिलते हैं जिससे यहां भारी मात्रा में विषैला झाग पैदा होता है। कभी-कभी इस झाग में आग भी लग जाती है। इन झीलों के आसपास रिहायशी इलाके हैं जिसके चलते यहां हमेशा भीड़ रहती हैं। यह पहली बार नहीं है कि ये झीलें झाग उगल रही हैं।
विज्ञापन
पढ़ें- बिहारः बाढ़ से 56 की मौत, 65 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, NDRF की 22 टीमों ने संभाला मोर्चा
बता दें कि बंगलूरू में मंगलवार को हुई चार घंटे की बारिश ने पूरे शहर के हालातों को बेकाबू कर दिया था। कई जगह जलभराव से लोगों को परेशान होना पड़ था। दरअसल सरकार ने मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी को नजरअंदाज किया। मौसम विभाग के मुताबिक, इन चार घंटों के दौरान 13 सेमी बारिश दर्ज की गई तो वहीं एचएएल एयरपोर्ट में 14 सेमी बारिश दर्ज की गई।