फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Stampede: BJP holds protest, seeks resignation of CM and Deputy CM over RCB stampede

Bengaluru Stampede: भगदड़ मामले में भाजपा का हल्लाबोल; कहा- सिद्धारमैया और शिवकुमार रियल कल्प्रिट ऑफ बंगलूरू

Sun, 08 Jun 2025 02:19 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Jun 2025 02:19 PM IST
सार

भाजपा नेता जल्द ही राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मिलने की योजना बना रहे हैं। भाजपा उनसे सरकार को बर्खास्त करने की मांग करेगी। भगदड़ 4 जून की शाम को चिन्नास्वामी स्टेडियम के सामने हुई थी, जहां बड़ी संख्या में लोग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम की आईपीएल जीत के जश्न में भाग लेने के लिए उमड़े थे। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और 56 लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
Bengaluru Stampede: BJP holds protest, seeks resignation of CM and Deputy CM over RCB stampede
कर्नाटक में भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक भाजपा विधायकों और सांसदों ने रविवार को बंगलूरू में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत के मामले में मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के इस्तीफे की मांग की। विधानसभा परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने आयोजित विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा और परिषद में विपक्ष के नेता आर. अशोक और चालावाड़ी नारायणसामी ने किया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की और उन्हें इस अनहोनी के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। हाथ में तख्तियां लेकर और नारे लगाते हुए प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर लापरवाही का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


'रियल क्रिमिनल ऑफ बंगलूरू'
प्रदर्शन के दौरान बोलते हुए अशोक ने मृतकों के लिए न्याय की मांग की। उन्होंने सिद्धारमैया और शिवकुमार को असली अपराधी कहा। उन्होंने कहा, 'व्यवसायी विजय माल्या ने पहले आरसीबी टीम को बढ़ावा दिया और लॉन्च किया, जो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, लेकिन सीएम और डिप्टी सीएम नई आरसीबी हैं- रियल कल्प्रिट ऑफ बंगलूरू (बंगलूरू के असली अपराधी)।'

विज्ञापन

Bengaluru Stampede: BJP holds protest, seeks resignation of CM and Deputy CM over RCB stampede
कर्नाटक में भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : PTI

'भाजपा पुलिस के साथ खड़ी'
घटना के सिलसिले में तत्कालीन बंगलूरू पुलिस आयुक्त बी दयानंद सहित पांच पुलिस अधिकारियों को निलंबित करने के लिए सरकार पर निशाना साधते हुए अशोक ने कहा कि भाजपा पुलिस के साथ खड़ी है। उनके लिए लड़ेगी, क्योंकि पुलिस की ओर से कोई गलती नहीं थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस की ओर से अनुमति न दिए जाने के बावजूद जीत का जश्न मनाया गया। 11 लोगों की मौत सरकार की ओर से प्रायोजित हत्या के अलावा और कुछ नहीं है। 

'आप कानून की नजर में आरोपी'
उन्होंने कहा, 'आपके पास कोई नैतिक अधिकार नहीं है, आप इसे खो चुके हैं। आप कानून की नजर में आरोपी हैं।' विपक्ष के नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री आरसीबी के ब्रांड एंबेसडर की तरह व्यवहार कर रहे हैं, मौतों के बावजूद जीत का जश्न मनाया गया। पहली मौत दोपहर 3:15 बजे (4 जून को) हुई, जीत का जश्न कार्यक्रम शाम 4:30-5 बजे शुरू हुआ, तब तक सात से आठ मौतें हो चुकी थीं। फिर डिप्टी सीएम दूसरे जश्न के कार्यक्रम में शामिल होने स्टेडियम गए, जहां शाम 6:30-7 बजे के आसपास एक करोड़ रुपये के पटाखे फोड़े गए। 11 मौतों के बाद पटाखे फोड़े गए, क्या आपमें इंसानियत बची है?

Bengaluru Stampede: BJP holds protest, seeks resignation of CM and Deputy CM over RCB stampede
कर्नाटक में भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : PTI

जल्द ही राज्यपाल से मिलने की योजना
अशोक ने अधिकारियों, कर्मचारियों, किसानों की आत्महत्याओं, मातृ मृत्यु का हवाला देते हुए कहा कि पांच लोकलुभावन गारंटी योजनाओं के बाद मौतें इस सरकार की छठी गारंटी हैं। उन्होंने कहा, 'हमने सरकार को बर्खास्त करने की मांग करते हुए जल्द ही राज्यपाल से मिलने की योजना बनाई है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed