फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru men worship Elon Musk with agarbatti in viral video. Watch

Elon Musk: बेंगलुरु में एलन मस्क की क्यों पूजा कर रहे लोग? दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स की आरती का Video

Wed, 01 Mar 2023 09:05 AM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 01 Mar 2023 09:05 AM IST
सार

लोग धूपबत्ती, अगरबत्ती के साथ एलन मस्क की तस्वीर की आरती उतार रहे हैं। ये सबकुछ हो रहा है भारत के टेक सिटी कहे जाने वाले बेंगलुरु में। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अचानक से लोग एलन मस्क की पूजा क्यों करने लगे हैं? आइए समझते हैं... 

विज्ञापन
Bengaluru men worship Elon Musk with agarbatti in viral video. Watch
एलन मस्क की फोटो के सामरे अगरबत्ती दिखाता युवक। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ऑटोमोबाइल कंपनी टेस्ला और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर जैसी कंपनियों के मालिक और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स एलन मस्क एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार इनकी चर्चा भारत में ज्यादा हो रही है। चर्चा ही नहीं, बल्कि एलन मस्क की पूजा हो रही है। लोग धूपबत्ती, अगरबत्ती के साथ एलन मस्क की तस्वीर की आरती उतार रहे हैं। ये सबकुछ हो रहा है भारत के टेक सिटी कहे जाने वाले बेंगलुरु में। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर अचानक से लोग एलन मस्क की पूजा क्यों करने लगे हैं? आइए समझते हैं... 
विज्ञापन


पहले जानिए कौन कर रहा ये पूजा? 
दरअसल, एलन मस्क की पूजा का आयोजन सेव इंडियन फैमिली फेडरेशन (एसआईएफएफ) ने करवाया है। बेंगलूरू के फ्रीडम पार्क में टेस्ला के सीईओ के लिए इस विशेष 'पूजा' का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन


क्यों कर रहे लोग एलन मस्क की पूजा?
सेव इंडियन फैमिली फेडरेशन (एसआईएफएफ) एक एनजीओ है जो पुरुषों के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ते हैं। एलन मस्क की पूजा को लेकर इस संस्था का कहना है कि एसआईएफएफ के पुरुष कार्यकर्ताओं को अक्सर कंपनी के पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा ट्विटर से प्रतिबंधित कर दिया जाता था। जो भी पुरुषों के अधिकारों के लिए आवाज उठाते थे, उनके अकाउंट को पहले ट्विटर की ओर से प्रतिबंधित कर दिया जाता था। एलन मस्क ने ट्विटर खरीदने के बाद उन लोगों को बाहर कर दिया और अब हम सभी को फ्री स्पीच का अधिकार वापस मिल गया है। इसलिए एलन मस्क की पूजा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वीडियो हुआ वायरल
एलन मस्क की पूजा करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कार्यकर्ताओं को बैनरों के साथ देखा जा सकता है जिसमें लिखा है कि पुरुषों का जीवन मायने रखता है और पुरुषों को शांतिपूर्ण अस्तित्व का अधिकार है। पूजा कर रहे लोगों ने एलन मस्क की फोटो के सामने अगरबत्ती जलाई और एलन मस्कया नम:, एलन मस्क की जय... एलन मस्क से कुछ सीखो अदाणी, अंबानी का जाप किया। वीडियो शेयर करते हुए एक ट्विटर यूजर श्रीमन नरसिंह ने लिखा, ‘ट्विटर खरीदने और पुरुषों को उनके उत्पीड़न के खिलाफ विचार व्यक्त करने की इजाजत देने के लिए SIFF मेंबर बंगलूरू में गुरु @elonmusk की पूजा कर रहे हैं।' 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed