{"_id":"5d4686a18ebc3e6cef2b2839","slug":"bengaluru-mayor-fined-for-presenting-gift-wrapped-in-plastic-to-cm-bs-yediyurappa","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर ने सीएम येदियुरप्पा को प्लास्टिक कवर में ड्राई फ्रूट्स उपहार में दिए, लगा जुर्माना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मेयर ने सीएम येदियुरप्पा को प्लास्टिक कवर में ड्राई फ्रूट्स उपहार में दिए, लगा जुर्माना
Sun, 04 Aug 2019 02:22 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरू
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 04 Aug 2019 02:22 PM IST
सार
- बंगलूरू के मेयर पर जुर्माना लगाया गया
- मेयर ने मुख्यमंत्री को प्लास्टिक में लिपटा उपहार भेंट किया था
- बंगलूरू में 2016 से प्लास्टिक का प्रयोग मना है
विज्ञापन
मेयर उपहार भेंट करते हुए
- फोटो : ANI
विस्तार
प्लास्टिक के प्रयोग के खिलाफ प्रदर्शन करने वाली बंगलूरू की मेयर गंगाम्बिक मल्लिकार्जुन द्वारा मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को प्लास्टिक में लिपटे उपहार पेश करने के लिए 500 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 2016 में प्लास्टिक के उपयोग को ब्रुहत बंगलूरू महानगर पालिका ने प्रतिबंधित कर दिया था।
विज्ञापन
इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद पर्यावरणविदों द्वारा मेयर की प्लास्टिक के प्रयोग को लेकर आलोचना की गई। जिसके बाद मेयर ने अपनी गलती मानते हुए 500 रुपये का अनिवार्य जुर्माना दिया।
विज्ञापन
Karnataka: Bengaluru Mayor Gangambike Mallikarjun paid Rs 500 fine for presenting a gift wrapped in plastic to Chief Minister BS Yediyurappa. Plastic was banned by Bruhat Bengaluru Mahanagara Palike (BBMP) in 2016. pic.twitter.com/4To7o9BAGQ
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 4, 2019
इस घटना को लेकर मेयर का कहना था कि मुझे नहीं पता कि किसने प्लास्टिक में लिपटे इन सूखे फलों की टोकरी को खरीदा। फिर भी, मैं अपनी गलती मानती हूं और सजा पाने के लिए तैयार हूं। शहर की मेयर होने के नाते मुझे दूसरे लोगों के लिए एक उदाहरण पेश करना चाहिए।
जून 2016 में ब्रुहत बंगलूरू महानगर पालिका ने प्लास्टिक के थैलों के प्रयोग पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया था। अगर इसके बाद ही किसी के द्वारा प्लास्टिक का प्रयोग किया गया तो उस पर 1000 रुपये के जुर्माने का आदेश था।
इससे पहले मेयर और शहर के अन्य शीर्ष अधिकरियों ने प्लास्टिक के उपयोग को रोकने के लिए सड़क विक्रेताओं और रेड़ीवालों को शिक्षित करने के लिए चलाए गए कार्यशालाओं में भाग लिया गया था।
