फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru man held for helping harbouring several Pakistani citizens settle in Karnataka news in hindi

Karnataka: पाकिस्तानी नागरिकों को फर्जी दस्तावेज मुहैया कराने वाला गिरफ्तार, हिंदू नाम से कर्नाटक में बसाता था

Tue, 08 Oct 2024 02:55 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Tue, 08 Oct 2024 02:55 PM IST
सार

पिछले महीने बंगलूरू पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को उसकी पत्नी और दो अन्य के साथ गिरफ्तार किया था। परिवार पिछले छह साल से फर्जी नाम और दस्तावेज के साथ बंगलूरू अवैध तरीके से रह रहा था। प्राथमिक जांच के मुताबिक, व्यक्ति की पत्नी बांग्लादेश की है और दोनों की शादी ढाका में हुई थी।

विज्ञापन
Bengaluru man held for helping harbouring several Pakistani citizens settle in Karnataka news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में बंगलूरू पुलिस ने परवेज नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि उसने बंगलूरू और कर्नाटक के अन्य हिस्सों में हिंदू नाम के साथ 22 पाकिस्तानी नागरिकों को राज्य में बसाने में मदद की थी। दरअसल, हाल ही में फर्जी नाम के साथ बंगलूरू में अवैध तरीके से रह रहे चार पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया था। जांच में मालूम चला कि परवेज इन पाकिस्तानी नागरिकों को बदले हुए नाम के साथ सभी प्रकार के दस्तावेज दिलाने में मदद करता था। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्र ने कहा, "हमने उसे पकड़ लिया है और जांच जारी है। उन्होंने आगे बताया कि जांच में दावणगेरे जिले में भी कई पाकिस्तानी नागरिकों के रहने का खुलासा हुआ। उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया है।"
विज्ञापन


पिछले महीने चार पाकिस्तानी नागरिकों को किया गया था गिरफ्तार
पिछले महीने बंगलूरू पुलिस ने एक पाकिस्तानी नागरिक को उसकी पत्नी और दो अन्य के साथ गिरफ्तार किया था। परिवार पिछले छह साल से फर्जी नाम और दस्तावेज के साथ बंगलूरू अवैध तरीके से रह रहा था। प्राथमिक जांच के मुताबिक, व्यक्ति की पत्नी बांग्लादेश की है और दोनों की शादी ढाका में हुई थी। यह जोड़ा 2014 में दिल्ली आया और बाद में 2018 में बंगलूरू के जिगानी इलाके में आकर बस गया। गिरफ्तार किए गए दो अन्य की पहचान उसके साले-साली के रूप में हुई है। ये लोग पिछले छह वर्षों से जिगानी में फर्जी नाम से पहचान पत्र हासिल कर एक किराए के घर में रह रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले में कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वरम ने प्रतिक्रिया भी दी थी। उन्होंने इसके लिए केंद्र सरकार और केंद्रीय एजेंसियों को जिम्मेदार ठहराया था। उनका कहना था कि ये सभी बंगलूरू में पिछले 10 साल से रह रहे थे। उन्होंने पूछा कि खुफिया एजेंसियों के पास उनके बारे में कोई जनकारी कैसे नहीं थी। परमेश्वर ने बताया कि उनके पास फर्जी भारतीय पासपोर्ट भी पाए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed