फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru doctor found corona positive again after recovering from Omicron variant

कर्नाटक: ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित थे डॉक्टर, ठीक होने के बाद फिर पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव

Tue, 07 Dec 2021 02:37 PM IST
शक्तिराज सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 07 Dec 2021 02:37 PM IST
सार

बेंगलुरु के जिस डॉक्टर को ओमिक्रॉन स्वरूप से पीड़ित पाया गया था, वे ठीक होने के बाद एक बार फिर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। 

विज्ञापन
Bengaluru doctor found corona positive again after recovering from Omicron variant
कोरोना मरीज। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने अब पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। भारत में भी अब तक इस वैरिएंट के 20 से ज्यादा केस मिल चुके हैं। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बेंगलुरु के जिस डॉक्टर को ओमिक्रॉन स्वरूप से पीड़ित पाया गया था, वे ठीक होने के बाद एक बार फिर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें दूसरी बार भी ओमिक्रॉन वैरिएंट से ही संक्रमण हुआ या उनकी पिछली रिपोर्ट गलत थी।
विज्ञापन


बेंगलुरु के ये डॉक्टर देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले पहले दो पीड़ितों में से एक थे। एक और केस दक्षिण अफ्रीका का नागरिक था, जो कि कुछ समय तक क्वारैंटीन रहने के बाद प्राइवेट लैब से निगेटिव रिपोर्ट हासिल कर दुबई चला गया। 
विज्ञापन

रिपोर्ट पॉजिटिव पर कोई लक्षण नहीं

ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा, "यह सच है कि बेंगलुरु के डॉक्टर जो पहले ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे, उनकी टेस्ट रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है।" अधिकारी ने कहा- "डॉक्टर को अभी आइसोलेशन में रखा गया है और उनमें कोई लक्षण नहीं हैं।"

इस बीच बेंगलुरु पुलिस ने दक्षिण अफ्रीका के उस नागरिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसने ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बावजूद दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ ली थी। पुलिस का कहना है कि गुजरात मूल के उस शख्स ने बिना अफसरों को बताए अपने क्वारैंटीन नियमों का उल्लंघन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed