{"_id":"61af245f3119d05a2a327a87","slug":"bengaluru-doctor-found-corona-positive-again-after-recovering-from-omicron-variant","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक: ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित थे डॉक्टर, ठीक होने के बाद फिर पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक: ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित थे डॉक्टर, ठीक होने के बाद फिर पाए गए कोविड-19 पॉजिटिव
Tue, 07 Dec 2021 02:37 PM IST
शक्तिराज सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:37 PM IST
सार
बेंगलुरु के जिस डॉक्टर को ओमिक्रॉन स्वरूप से पीड़ित पाया गया था, वे ठीक होने के बाद एक बार फिर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं।
विज्ञापन
कोरोना मरीज। (प्रतीकात्मक फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोनावायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट ने अब पूरी दुनिया को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। भारत में भी अब तक इस वैरिएंट के 20 से ज्यादा केस मिल चुके हैं। इस बीच एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बेंगलुरु के जिस डॉक्टर को ओमिक्रॉन स्वरूप से पीड़ित पाया गया था, वे ठीक होने के बाद एक बार फिर कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। अभी यह साफ नहीं है कि उन्हें दूसरी बार भी ओमिक्रॉन वैरिएंट से ही संक्रमण हुआ या उनकी पिछली रिपोर्ट गलत थी।
बेंगलुरु के ये डॉक्टर देश में ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले पहले दो पीड़ितों में से एक थे। एक और केस दक्षिण अफ्रीका का नागरिक था, जो कि कुछ समय तक क्वारैंटीन रहने के बाद प्राइवेट लैब से निगेटिव रिपोर्ट हासिल कर दुबई चला गया।

रिपोर्ट पॉजिटिव पर कोई लक्षण नहीं
ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका के एक अधिकारी ने नाम न बताने की शर्त पर इस मामले की पुष्टि करते हुए कहा, "यह सच है कि बेंगलुरु के डॉक्टर जो पहले ओमिक्रॉन वैरिएंट से संक्रमित पाए गए थे, उनकी टेस्ट रिपोर्ट फिर से पॉजिटिव आई है।" अधिकारी ने कहा- "डॉक्टर को अभी आइसोलेशन में रखा गया है और उनमें कोई लक्षण नहीं हैं।"
इस बीच बेंगलुरु पुलिस ने दक्षिण अफ्रीका के उस नागरिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, जिसने ओमिक्रॉन से संक्रमित होने के बावजूद दुबई के लिए फ्लाइट पकड़ ली थी। पुलिस का कहना है कि गुजरात मूल के उस शख्स ने बिना अफसरों को बताए अपने क्वारैंटीन नियमों का उल्लंघन किया।