ओवैसी के सामने पाक जिंदाबाद बोलने वाली अमूल्या की न्यायिक हिरासत पांच मार्च तक बढ़ी
Karnataka: A Bengaluru Court has extended the judicial custody of Amulya Leona (who raised 'Pakistan Zindabad' slogan at an anti-CAA rally in Bengaluru on Feb 20) till March 5. (file pic) pic.twitter.com/hRSa3imUYz
— ANI (@ANI) March 1, 2020
पिता ने बयान पर जताई थी नाराजगी
अमूल्या के बयान की उनके पिता ने भी आलोचना की थी। अमूल्या की नारेबाजी पर उसके पिता ने नाराजगी जताते हुए कहा था कि अमूल्या ने जो कहा, उसे बर्दाश्त नहीं करूंगा। अमूल्या के पिता ने कहा कि उनकी बेटी ने एंटी सीएए रैली में जो किया, वह बिल्कुल गलत था। उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा था कि मैंने कई बार उससे कहा कि वे मुसलमानों से न जुड़ें, उसने नहीं सुना। मैंने उसे कई बार भड़काऊ बयान देने से मना किया, लेकिन उसने नहीं सुना।
ओवैसी के मंच से लगाया था पाक जिंदाबाद का नारा
बता दें कि सीएए, एनआरसी और एनपीआर के विरोध में 20 फरवरी को बंगलूरू में आयोजित कार्यक्रम में शामिल अमूल्या ने ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए थे। इस दौरान एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी भी वहां मौजूद थे। उन्होंने तुरंत अमूल्या की इस हरकत की निंदा करते हुए कहा था कि इससे से सहमत नहीं है और आश्वस्त करते हैं कि हम भारत के लिए हैं।
कार्यक्रम का आयोजन ‘संविधान बचाओ’ बैनर तले किया गया था। आयोजकों ने जब अमूल्या को मंच पर संबोधन के लिए बुलाया तो उसने लोगों से अपील की वह उसके साथ ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाएं। इस दौरान मंच पर ओवैसी भी मौजूद थे। अमूल्या के ऐसा करते ही ओवैसी ने तुरंत उससे माइक छीन लिया था, वहीं अन्य लोगों ने उसे मंच से नीचे उतारने की कोशिश की थी। इन सबके बावजूद वह लगातार नारे लगाती रही। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर उसे मंच से नीचे उतारा था।