फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru cops file FIR expedite probe into married woman kidnapping by Rajasthan gang accused arrested

बंगलूरू: शादीशुदा महिला का अपहरण कर भाग रहे बदमाशों का तांडव, 135 से अधिक गाड़ियों को मारी टक्कर, तीन गिरफ्तार

Thu, 17 Sep 2026 03:33 PM IST
अमन तिवारी आईएएनएस, बंगलूरू
आईएएनएस, बंगलूरू Published by: अमन तिवारी Updated Thu, 17 Sep 2026 03:33 PM IST
सार

बंगलूरू में अंतरजातीय विवाह करने वाली 21 वर्षीय महिला के कथित अपहरण के बाद कार से भाग रहे आरोपियों ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। पुलिस के मुताबिक इस टक्कर से छह लोग घायल हुए हैं। मामले में तीन आरोपियों को भीड़ ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जबकि चालक फरार है।

विज्ञापन
Bengaluru cops file FIR expedite probe into married woman kidnapping by Rajasthan gang accused arrested
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के मगदी रोड पुलिस थाने ने गुरुवार को एक 21 वर्षीय विवाहिता के कथित अपहरण और उसके बाद सड़क पर हुए सिलसिलेवार हादसों के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, राजस्थान के मेलवास गांव निवासी गुनारामू की बेटी पूजा ने करीब आठ से नौ महीने पहले शेष राम के 23 वर्षीय बेटे ओम प्रकाश से परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद यह जोड़ा बंगलूरू आ गया और अग्रहारा दासरहल्ली इलाके में रहने लगा। महिला का परिवार इस प्रेम विवाह को स्वीकार नहीं कर पा रहा था। आरोप है कि पूजा का परिवार उसे जबरन वापस लाने के लिए राजस्थान से चार लोगों को बंगलूरू भेजा। बुधवार रात करीब 8 बजे आरोपी पूजा के घर में घुसे और उसका अपहरण कर हुंडई वेन्यू कार में बिठाकर भाग निकले।
विज्ञापन


वारदात के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। भागने की हड़बड़ाहट में आरोपियों ने कार को बेहद लापरवाही और खतरनाक तरीके से दौड़ाया। करीब नौ किलोमीटर तक चले इस ड्रामे के दौरान आरोपियों के वाहन ने रास्ते में 35 से ज्यादा कारों और 100 से अधिक दोपहिया वाहनों को जोरदार टक्कर मारी।
विज्ञापन


यह खतरनाक दौड़ तब रुकी जब विजयनगर होसहल्ली के चौथे क्रॉस रोड पर स्थानीय लोगों ने कार को घेर लिया। आक्रोशित भीड़ ने कार पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ दिए और वाहन में सवार तीन आरोपियों को बाहर खींचकर उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद लोगों ने तीनों को विजयनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पंजाब में रेल रोको आंदोलन: छह जिलों में ट्रैकों पर डटा किसान मजदूर मोर्चा, मोगा में पुलिस के साथ धक्का-मुक्की


इन हादसों में कुल छह लोग घायल हुए हैं। घायलों की पहचान पृथ्वीराज (12), यशिका (9), अमूल (35), मणि (64), जयलक्ष्मी (57) और संतोष (33) के तौर पर हुई है। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण जयलक्ष्मी का आईसीयू में इलाज चल रहा है, जबकि बाकी अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार जारी है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजस्थान निवासी राकेश (31), करण (35) और अयान (18) के रूप में हुई है। वहीं गाड़ी चला रहा सद्दाम नाम का आरोपी मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया, जिसे पकड़ने के लिए पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में खुलासा हुआ है कि पूजा की बुआ ने ही इन बदमाशों को अपहरण के लिए भेजा था। बुआ शादी के बाद भी पूजा से लगातार संपर्क में थी और उसी ने हाल ही में उसका नया पता हासिल किया था। पुलिस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed