फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru breaks 133-year record for single-day rainfall in June news in hindi

Karnataka: बंगलूरू में दो जून को हुई 111 मिमी बारिश, टूटा एक दिन में वर्षा का 133 साल पुराना रिकॉर्ड

Mon, 03 Jun 2024 06:22 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: श्वेता महतो Updated Mon, 03 Jun 2024 06:22 PM IST
सार

एन. पुवियारसन ने कहा कि एक जून और दो जून को हुई 140.7 मिलीमीटर वर्षा जून के मासिक औसत से अधिक थी। भारी बारिश के कारण रविवार की रात ट्रिनिटी मेट्रो स्टेशन के पास एक पेड़ गिर गया, इससे यातायात प्रभावित हो गई।

विज्ञापन
Bengaluru breaks 133-year record for single-day rainfall in June news in hindi
बारिश सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में रविवार यानी की दो जून को 111 मिमी बारिश हुई। इसने जून में एक दिन में सबसे अधिक बारिश का 133 साल पुराना रिकॉर्ड टूट गया। मौसम विभाग के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बेंगलुरु के वैज्ञानिक एन. पुवियारसन ने इसकी पुष्टि भी की। 
विज्ञापन


एन. पुवियारसन ने कहा कि एक जून और दो जून को हुई 140.7 मिलीमीटर वर्षा जून के मासिक औसत से अधिक थी। भारी बारिश के कारण रविवार की रात ट्रिनिटी मेट्रो स्टेशन के पास एक पेड़ गिर गया, इससे यातायात प्रभावित हो गई। बेंगलुरु में कई स्थानों पर जनजीवन प्रभावित हुआ। जयनगर के निवासियों ने गिरे हुए पेड़ों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। 
विज्ञापन


आईएमडी बेंगलुरु के प्रमुख सी.एस. पाटिल ने कहा, दक्षिण-पश्चिमी मानसून कर्नाटक में आगे बढ़ गया है और पांच जून तक कुछ जिलों के लिए ‘येलो’ अलर्ट जारी किया गया है।तटीय कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़, उडुपी और उत्तर कन्नड़, उत्तरी कर्नाटक में बागलकोट, बेलगावी, धारवाड़, गडग, हावेरी, कोप्पल और विजयपुरा तथा दक्षिण कर्नाटक में बल्लारी, बेंगलुरु (ग्रामीण और शहरी), दावणगेरे, चित्रदुर्ग, हासन, मैसूर, तुमकुरु में अगले दो दिन में भारी वर्षा होने की संभावना है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि वह जल्द ही वर्षा प्रभावित इलाकों का दौरा कर हालात का जायजा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed