{"_id":"63e505804882b607bf079267","slug":"bengaluru-air-show-russia-display-fifth-generation-fighter-plane-and-orlan-drones-2023-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Russia: बेंगलुरू एयर शो में रूस पेश करेगा 200 आधुनिक हथियार, पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट भी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Russia: बेंगलुरू एयर शो में रूस पेश करेगा 200 आधुनिक हथियार, पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट भी शामिल
Thu, 09 Feb 2023 08:09 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
Published by: नितिन गौतम
Updated Thu, 09 Feb 2023 08:09 PM IST
सार
रोसोबोर्नएक्सपोर्ट एयर शो में मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन, एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर, पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-35 फाइटर जेट, सुखोई-30एसएमई और मिग-35डी मल्टीरोल फ्रंटलाइन फाइटर प्लेन शामिल हैं।
विज्ञापन
Sukhoi Su-30s
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेंगलुरू में होने वाले एयरो इंडिया 2023 इंटरनेशनल एयर शो में रूस अपने 200 से अधिक आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन करेगा। जिसमें पांचवीं पीढ़ी का फाइटर जेट सुखोई भी शामिल होगा। इसके अलावा चेकमेट लाइट टेक्टिकल फाइटर एयरक्राफ्ट और ओरलान-30 ड्रोन्स भी शामिल हैं। साल में दो बार होने वाले इस एयर शो का आयोजन 13-17 फरवरी को बेंगलुरू के येलाहांका एयर फोर्स स्टेशन पर किया जाएगा।
विज्ञापन
रूस की सरकारी रक्षा कंपनी रोसोबोर्नएक्सपोर्ट आगामी एयर शो में करीब 200 हथियार और डिफेंस हार्डवेयर का प्रदर्शन करेगी। रूस की सरकारी न्यूज एजेंसी tass के हवाले से यह खबर सामने आई है। रोसोबोर्नएक्सपोर्ट एयर शो में मिलिट्री ट्रांसपोर्ट प्लेन, एरियल रिफ्यूलिंग टैंकर, पांचवीं पीढ़ी के सुखोई-35 फाइटर जेट, सुखोई-30एसएमई और मिग-35डी मल्टीरोल फ्रंटलाइन फाइटर प्लेन शामिल हैं। इनके अलावा रूस की कंपनी केए-226टी लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर भी प्रदर्शित किए जाएंगे, जिनका मेक इन इंडिया प्रोग्राम के तहत दोनों देशों के संयुक्त उपक्रम इंडो-रशिया हेलीकॉप्टर लिमिटेड द्वारा निर्माण किया जा सकता है।
विज्ञापन
एयर शो में रूस आधुनिक केए-52ई और एमआई-28एनई युद्धक हेलीकॉप्टर और एमआई-171एसएच मिलिट्री ट्रांसपोर्ट रोटरक्राफ्ट का प्रदर्शन भी करेगा, जिसकी दुनिया में काफी मांग है। गौरतलब है कि रूस अपने ओरलान ड्रोन्स का पहली बार रूस के बाहर प्रदर्शन कर रहा है। यह ड्रोन भी अमेरिका के प्रीडेटर ड्रोन्स की तरह सर्विलांस और अटैक में इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
बता दें कि बेंगलुरू एयर शो का आयोजन 1996 से किया जा रहा है और वैश्विक तौर पर इसे एक प्रमुख एयर शो का दर्जा हासिल है। यह एयर शो करीब 35 हजार स्कवायर मीटर इलाके में आयोजित किया जाएगा जिसमें 731 कंपनियों ने अपने हथियारों के प्रदर्शन के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें 633 भारतीय और 98 विदेशी कंपनियां हैं। पांच दिनों तक चलने वाले इस एयर शो का उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी करेंगे।