फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengali speaking Muslims must stop child marriage to be natives of assam says cm Sarma

Assam: ‘बंगाली बोलने वाले मुस्लिमों को छोड़नी होंगी ये कुरीतियां’, असम के मुख्यमंत्री ने ऐसा क्यों कहा? जानें

Sun, 24 Mar 2024 12:58 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिसपुर Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 24 Mar 2024 12:58 PM IST
सार

Assam: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का कहना है कि बांग्ला-भाषी मुस्लिमों को बाल विवाह और बहुविवाह जैसी कुप्रथाओं को छोड़ना होगा। तब ही वे मूल निवासी माने जाएंगे। 

विज्ञापन
Bengali speaking Muslims must stop child marriage to be natives of assam says cm Sarma
हेमंत बिस्वा सरमा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में रह रहे बंगाली बोलने वाले मुस्लिमों को लेकर फिर से बयान दिया है। उनका कहना है कि बांग्ला बोलने वाले मुस्लिमों को बाल-विवाह और बहुविवाह जैसी कुरीतियों को छोड़ना होगा, तभी वे असम के मूल निवासी ‘खिलोंजिया’ कहलाए जाएंगे। इससे पहले भी मुख्यमंत्री सरमा ने बांग्ला-भाषी मुस्लिमों को लेकर बयान दिया था। उस दौरान उन्होंने कहा था कि असम में सामाजिक कुरीतियों के लिए बांग्ला-भाषी मुस्लिम समुदाय के लोग जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा था कि इस समुदाय में ज्यादातर लोग बांग्लादेश से आए हैं। 

विज्ञापन


‘कुरीतियां छोड़कर महिलाओं को शिक्षित बनाएं’
असम में बंगाली बोलने वाले मुस्लिमों को मियां कहा जाता है। सीएम सरमा का कहना है कि मिंया यहां के मूल निवासी हैं या नहीं, यह अलग मुद्दा है। हम यह कह रहे हैं कि अगर बंगाली बोलने वाले मुस्लिम मूल निवासी बनना चाहते हैं तो इसमें कोई समस्या नहीं है लेकिन उन्हें कुरीतियों को छोड़कर महिलाओं को शिक्षा के लिए प्रेरित करना होगा। तब ही वे मूल निवासी कहलाए जाएंगे। इसलिए इन लोगों को बाल विवाह और बहुविवाह को छोड़ना होगा।
विज्ञापन


‘असम के रीति रिवाज मानने होंगे
इसके बाद हिमंत बिस्वा सरमा ने असम की संस्कृति की बात की। उन्होंने कहा कि असम में लड़कियों की तुलना देवी से की जाती है और हमारी संस्कृति में उनकी दो तीन बार शादी नहीं होती। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दो तीन पत्नियां रखना भी असमिया संस्कृति नहीं है। इसलिए अगर बांग्ला भाषी मुस्लिम यहां के मूल निवासी बनना चाहते हैं तो दो तीन पत्नियां नहीं रख सकते। उन्होंने आगे कहा कि अगर मियां लोग असम के रीति रिवाजों का पालन करेंगे, तब ही उन्हें मूल निवासी माना जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2023 में इतने लोग हुए गिरफ्तार
मुख्यमंत्री ने इसके बाद आंकड़ों की भी बात की। उन्होंने बताया कि 2023 में दो चरणों में बाल विवाह और बहुविवाह के खिलाफ अभियान चलाया गया था। फरवरी में पहले चरण में 3,483 लोगों को गिरफ्तार किया गया था और 4,515 मामले दर्ज किए गए थे। इसके बाद अक्टूबर में दूसरे चरण में 915 लोगों को गिरफ्तार किया गया और 710 मामले दर्ज किए गए। 


इस मुद्दे पर शुरु हुई राजनीति
सरमा ने दावा किया कि अगले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में बाल विवाह की प्रथा को खत्म कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बाल विवाह को खत्म करने के लिए, राज्य मंत्रिमंडल ने असम मुस्लिम विवाह और तलाक पंजीकरण अधिनियम, 1935 को निरस्त करने को भी मंजूरी दी है। उधर विपक्ष ने इस फैसले को लोकसभा चुनाव से पहले मतदाताओं का ध्रुवीकरण करने का कदम बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed