फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengali actor Bonny Sengupta quits BJP says party failed to keep promises

West Bengal: बंगाली अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने छोड़ी भाजपा, कहा- वादे पूरे करने में नाकाम रही पार्टी

Mon, 24 Jan 2022 07:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 24 Jan 2022 07:57 PM IST
सार

बोनी सेनगुप्ता ने ट्विटर पर भाजपा से किनारा करने का एलान करते हुए कहा कि पार्टी राज्य और बंगाली फिल्म उद्योग के लिए अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।

विज्ञापन
Bengali actor Bonny Sengupta quits BJP says party failed to keep promises
बोनी सेनगुप्ता - फोटो : facebook/BonnySenguptaActor

विस्तार

पिछले साल विधानसभा चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए बंगाली अभिनेता बोनी सेनगुप्ता ने सोमवार को पार्टी छोड़ने का एलान कर दिया। उन्होंने कहा कि मैं यह फैसला इसलिए ले रहा हूं क्योंकि भगवा दल राज्य और फिल्म उद्योग के विकास को लेकर अपने वादे पूरे करने में असफल रहा है। विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करने के बाद से ही सेनगुप्ता भाजपा से दूरी बनाए हुए थे। 

विज्ञापन

उन्होंने एक ट्वीट में लिखा, 'भाजपा के साथ मेरी सहभागिता आज से समाप्त हो रही है। पार्टी अपने वादों को पूरा करने में नाकाम रही है और मुझे किसी भी तरह का कोई विकास नहीं दिख रहा है, जिसका वादा उन्होंने पश्चिम बंगाल या बंगाली फिल्म उद्योग के लिए किया था।' बोनी सेनगुप्ता ने आगे कहा कि दो मई 2021 को विधानसभा चुनावों का परिणाम आने के बाद से भी भाजपा के नेता मेरे संपर्क में नहीं हैं।

विज्ञापन

भाजपा की प्रतिक्रिया, हम सत्ता में नहीं हैं तो कैसे करें काम?
वहीं, भाजपा की बंगाल इकाई ने बोनी के इस्तीफे पर कहा है कि सेनगुप्ता के पार्टी छोड़ने से भाजपा पर कोई प्रभाव पड़ने वाला नहीं है। पार्टी के प्रवक्ता समिक भट्टाचार्य ने इसे लेकर कहा, 'यह उनका फैसला है, तो हम इसमें क्या कह सकते हैं? जहां तक हमारे वादों की बात है तो हम पश्चिम बंगाल में सत्ता में नहीं आए। इसलिए बंगाली फिल्म उद्योग के विकास के लिए कोई कदम उठा पाना हमारी शक्ति में नहीं है।'

बोनी सेनगुप्ता से पहले बंगाली अभिनेता श्रावंती चटर्जी और तनुश्री चक्रवर्ती भी भाजपा का साथ छोड़ चुकी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले विशाल स्तर पर अभियान चलाने वाली भाजपा को परिणाम आने पर उतनी की बड़ी हार का सामना करना पड़ा था। हार के बाद चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुए कई नेता अब पार्टी से किनारा कर चुके हैं। हालांकि, भगवा दल इसे लेकर कुछ खास चिंता नहीं प्रदर्शित कर रहा है।

रितेश तिवारी, जयप्रकाश मजूमदार सस्पेंड
इस बीच भाजपा ने सोमवार को पश्चिम बंगाल के अपने वरिष्ठ नेताओं रितेश तिवारी और जयप्रकाश मजूमदार को पार्टी अनुशासन का उल्लंघन करने के आरोप में निलंबित कर दिया। बंगाल भाजपा इकाई द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि तिवारी और मजूमदार को तब तक के लिए निलंबित कर दिया गया है जब तक कि पार्टी की अनुशासन समिति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजूमदार के निर्देश पर अपनी जांच पूरी नहीं कर लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed