{"_id":"648595f757de70a003079863","slug":"bengal-video-recording-of-nomination-process-will-be-done-congress-raises-questions-on-mamta-s-silence-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: हिंसा के मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कांग्रेस ने ममता के चुप्पी पर उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: हिंसा के मद्देनजर नामांकन प्रक्रिया की होगी वीडियो रिकॉर्डिंग, कांग्रेस ने ममता के चुप्पी पर उठाए सवाल
Sun, 11 Jun 2023 03:58 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: श्वेता महतो
Updated Sun, 11 Jun 2023 03:58 PM IST
सार
कांग्रेस ने चुनाव में पुलिस सुरक्षा की भी मांग की। अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि मुर्शीदाबाद में हुई हिंसा के बाद गांववाले डर में जी रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो अन्य बुरी तरह से घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
अधीर रंजन चौधरी ने ममता बनर्जी के चुप्पी पर उठाया सवाल
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता की हत्या की घटना के बाद राजनीतिक दलों ने सत्तासीन टीएमसी को घेरा है। इस घटना के बाद राज्य चुनाव आयुक्त ने नामांकन भरने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराने के आदेश दिए हैं। दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी रविवार को हिंसा का शिकार हुए पार्टी कार्यकर्ता फूलचंद शेख के घर गए।
सीएम की चुप्पी पर उठा सवाल
घटना की निंदा करते हुए कांग्रेसी नेता ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की चुप्पी पर सवाल उठाया। शेख के परिवारवालों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार नौ जून को जब वह कार्ड खेल रहे थे तभी टीएमसी के कुछ गुंडों ने उन पर हमला कर दिया था। उन्हें तुरंत कांडी अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने इन आरोपों को गलत बताया है।
कांग्रेस ने की पुलिस सुरक्षा की मांग
चौधरी ने मृतक के परिवारवालों को हत्या का विरोध करने और न्याय की मांग करने का आश्वासन दिया। कांग्रेस ने पुलिस सुरक्षा की भी मांग की। उन्होंने बताया कि गांववाले इस घटना के बाद डर में जी रहे हैं। पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो अन्य बुरी तरह से घायल भी हुए थे।
विज्ञापन
कांग्रेस ने आरोप लगाया कि शेख की हत्या करने के बाद अपराधियों ने उनके घर से समान भी लूटकर ले गए। टीएमसी के स्थानीय नेताओं ने इस घटना के पीछे आपसी रंजिश होने का दावा किया है। हालांकि, रविवार को इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया था।