फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengal tmc notice to sisir adhikari for voting in vice president election 2022

Bengal: उपराष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग पर शिशिर अधिकारी को TMC का नोटिस, पार्थ मामले में कुणाल घोष पर कार्रवाई

Sun, 07 Aug 2022 05:02 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 07 Aug 2022 05:02 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले के खिलाफ दो हजार से अधिक आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध मार्च निकाला। पार्टी के एक नेता ने कहा कि ममता बनर्जी सरकार को एक दिन भी सरकार में रहने का नैतिक अधिकार नहीं है। 

विज्ञापन
bengal tmc notice to sisir adhikari for voting in vice president election 2022
टीएमसी नेता शिशिर अधिकारी और कुणाल घोष - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन


'दुरनीतिर सरकार आर ने दोरकार' (यह भ्रष्ट सरकार और नहीं चाहिए) लिखी तख्तियों के साथ लगभग 2,000 आप समर्थकों ने रामलीला मैदान से विरोध मार्च शुरू किया और दो किलोमीटर की दूरी तय करते हुए मेयो रोड पर महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचे। 

बता दें कि शिक्षक स्कूलों में भर्ती घोटाला के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे भारी मात्रा में नकदी और अन्य कीमती सामान भी बरामद किया गया था। 
विज्ञापन

 
राज्य के एक आप नेता ने कहा, "टीएमसी के एक दिग्गज नेता की गिरफ्तारी और उनकी महिला मित्र के दो फ्लैटों से भारी मात्रा में नकदी वसूली के बाद, इस सरकार को एक दिन भी सत्ता में रहना का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। हमारी बड़ी रैली एक बार फिर यही मांग कर रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी की पश्चिम बंगाल में मौजूदगी नगण्य है लेकिन पिछले एक साल से वह राज्य की ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। आप बड़ा मार्च निकालकर अपने ताकत का प्रदर्शन कर रही है और राज्य में अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की कोशिश कर रही है। 

टीएमसी ने कुणाल घोष को 14 दिनों के लिए किया सेंसर
पश्चिम बंगाल के बर्खास्त मंत्री पार्थ चटर्जी के खिलाफ टिप्पणी करने के लिए टीएमसी के महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष को पार्टी 14 दिनों के लिए सेंसर कर दिया है।

उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान में सिसिर अधिकारी ने हिस्सा लिया, टीएमसी ने संज्ञान लिया
तृणमूल कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति चुनाव में मतदान करने की मनाही के बावजूज भाजपा सांसद शुभेंदु अधिकारी के सांसद पिता शिशिर अधिकारी के हिस्सा लेने का संज्ञान लिया है। पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed