फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Third Phase Election: 832 companies of central forces deployed in 31 constituencies

बंगाल में तीसरे चरण का मतदान: कैसी है सुरक्षा और क्या हैं इंतजाम, यहां मिलेगी पूरी जानकारी

Mon, 05 Apr 2021 08:02 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 05 Apr 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Bengal Third Phase Election: 832 companies of central forces deployed in 31 constituencies
मतदान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

मंगलवार को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण का मतदान होना है। इस दौरान 31 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा और यहां सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रहे, यह सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 832 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा त्वरित प्रतिक्रिया बल (क्यूआरटी) की 214 कंपनियों को भी तीसरे चरण के मतदान के दौरान मौजूद रहेंगी। 

विज्ञापन


31 सीटों पर 205 उम्मीदवार, महिला प्रत्याशी केवल 13
तीसरे चरण के मतदान में राज्य के तीन जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें से आठ विधानसभा सीटें हुगली में, सात हावड़ा में और 16 दक्षिण 14 परगना जिले में हैं। इस चरण में कुल 205 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं, इनमें से महिला प्रत्याशियों की संख्या महज 13 है, जो कि कुल प्रत्याशियों का बमुश्किल छह फीसदी है।  

विज्ञापन

कहां कितनी कंपनियां की गईं तैनात

दक्षिण 24 परगना जिले में केंद्रीय सुरक्षा बलों की 307 कंपनियां तैनात की गई हैं। वहीं, हुगली जिला पुलिस विभाग के ग्रामीण इलाकों में 167 कंपनियां तैनात की गई हैं। इसके अलावा हावड़ा जिले में मतदान के दौरान सुरक्षा बलों की 144 कंपनियां मौजूद रहेंगी। 

विधानसभा चुनाव में अहम भूमिका रखने वाले दक्षिण 24 परगना के बरुइपुर पुलिस जिले में 130 कंपनियां, डायमंड हार्बर में 113 कंपनियां और सुंदरबन पुलिस जिले में 64 कंपनियां तैनात की गई हैं।

तीसरे चरण के मतदान में कुल 78 लाख 52 हजार 425 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से दो लाख 30 हजार 55 मतदाता ऐसे होंगे जो पहली बार मतदान करेंगे। इसके अलावा एक लाख 26 हजार 148 मतदाता ऐसे हैं जिनकी आय़ु 80 वर्ष से अधिक है। 

इन विधानसभा सीटों पर होगा खास ध्यान

हाईप्रोफाइल सीट की बात करें तो भाजपा के स्वपन दास गुर्ता हुगली की तारकेश्वर विधानसभा सीट से उम्मीदवार हैं। जाने-माने पत्रकार और पद्म भूषण से सम्मानित स्वपन दास ने बंगाल चुनाव लड़ने के लिए राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। 

इसके अलावा आरामबाग विधानसभा क्षेत्र से तृणमूल कांग्रेस की सुजाता मंडल का मुकाबला सीपीआई (एम) के शक्ति मोहन मलिक और भाजपा के मधुसूदन बाग से है। खास बात यह है कि सुजाता मंडल भाजपा सांसद सौमित्र खान की पत्नी हैं। सुजाता मंडल ने तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद खूब बवाल हुआ था। वहीं, डायमंड हार्बर तृणमूल नेता और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी का संसदीय क्षेत्र है। 

विज्ञापन

साल 2016 के चुनाव में ऐसी थी स्थिति

साल 2016 के चुनाव में इन 31 विधानसभा सीटों में से तृणमूल ने 29 सीटों पर कब्जा जमाया था और वाम मोर्चा ने पांच सीटों पर जीत हासिल की थी। पिछले विधानसभा चुनाव में इन सीटों पर तृणमूल की वोट हिस्सेदारी 50 फीसदी थी। वहीं, वाम मोर्चा को 37 फीसदी तो भाजपा को महज सात फीसदी वोट मिले थे।

8840 मतदान केंद्र, 2391 सहायक केंद्र
तीसरे चरण के मतदान के लिए कुल 8840 मतदान केंद्र और 2391 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 10,871 कंट्रोल यूनिट, वीवीपैट मशीनें, बैलट इकाइयां हैं। राज्य में पहले चरण का चुनाव 27 अप्रैल और दूसरे चरण का चुनाव एक अप्रैल को हुआ था। चौथे चरण का चुनाव 10 अप्रैल को होगा। वहीं मतगणना दो मई को होगी और इसी दिन परिणाम भी सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed