फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Politics Tmc Shaheed Diwas Rally Today in Kolkata Mamta Banerjee Can Make Many Important Announcements

TMC Martyr Day Rally: हर जगह सरकार गिराने में जुटी भाजपा, शहीद दिवस रैली में गरजीं ममता

Thu, 21 Jul 2022 02:55 PM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 21 Jul 2022 02:55 PM IST
सार

ममता बनर्जी ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि पश्चिम बंगाल में उन्होंने हमें हराने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। यहां बारिश हो रही है और सड़कों पर पानी भर गया है लेकिन हमारे समर्थक यहां से नहीं हटे। 

विज्ञापन
Bengal Politics Tmc Shaheed Diwas Rally Today in Kolkata Mamta Banerjee Can Make Many Important Announcements
WB CM Mamata Banerjee at TMC's Martyr's Day rally - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल की सीएम व तृणमूल कांग्रेस के प्रमुख ममता बनर्जी ने आज कोलकाता में शहीद दिवस पर रैली में भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर प्रहार किए। ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि भाजपा हर जगह सरकार गिराने में जुटी हुई है। यही उसका काम रह गया है। ममता ने महंगाई और जीएसटी के मुद्दे पर भी केंद्र को आड़े हाथों लिया।

विज्ञापन

हजारों लोगों की रैली को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने भाजपा का नाम लिए बगैर कहा कि पश्चिम बंगाल में उन्होंने हमें हराने की कोशिश की, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। यहां बारिश हो रही है और सड़कों पर पानी भर गया है लेकिन हमारे समर्थक यहां से नहीं हटे। 
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह सभी राज्य सरकारों को गिराने का प्रयास कर रही है और जनता 2024 के चुनाव में उसे केंद्र की सत्ता से बाहर कर देगी। बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस की रैली में रवींद्रनाथ टैगोर को उद्धृत करते हुए कहा, 'मन मस्तिष्क जहां निर्भय हो, गर्व से मस्तक ऊंचा हो'। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को हमारी भर्ती प्रक्रिया में खामियां नजर आती है लेकिन रेलवे, केंद्र सरकार के विभागों में हो रहीं भर्ती के बारे में कुछ क्यों नहीं कहा जाता। उन्होंने कहा कि आज रुपये की कीमत सबसे कम है और केंद्र ने मूडी पर भी जीएसटी लगा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल की सीएम ने कहा कि अब मुरमुरे पर भी जीएसटी लगा दिया गया है, तो क्या बीजेपी के लोग अब इसे नहीं खाएंगे। मिठाई, लस्सी और दही पर जीएसटी लगा दिया। उन्होंने सवाल किया कि लोग क्या खाएंगे? मरीज के अस्पताल में भर्ती होने पर भी जीएसटी लगाया जाता है।
बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी हर साल 21 जुलाई को शहीद दिवस रैली आयोजित करती है। आज की रैली में हजारों पार्टी समर्थक मौजूद थे। रैली में रसोई गैस की कीमतों वृद्धि और महंगाई को लेकर केंद्र पर जमकर निशाना साधा गया। 


इस बीच, टीएमसी के वरिष्ठ नेता अभिषेक बनर्जी ने बृहस्पतिवार को कहा कि पार्टी पश्चिम बंगाल के बाहर अपने विस्तार की योजनाएं जारी रखेगी और 2024 के लोकसभा चुनावों में राज्य के बाहर भी सीटें जीतेगी।उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं के एक वर्ग को भ्रष्टाचार के खिलाफ आगाह किया और कहा कि कोई भी पार्टी के अनुशासन से ऊपर नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे एक साल पहले पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया था और पश्चिम बंगाल के बाहर पार्टी के विस्तार का जिम्मा सौंपा गया था। मैं तब तक नहीं रुकूंगा जब तक कि देश की हर गली-नुक्कड़ में हमारी पार्टी के प्रतीक चिह्न नहीं खिलते। हम अगले लोकसभा चुनावों में राज्य के बाहर भी सीटें जीतेंगे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed