फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Police stopped Har Ghar Tiranga bike rally in Nandigram Suvendu Slams Mamata Banerjee

बंगाल: पुलिस ने नंदीग्राम में 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली रोकी, सुवेंदु बोले- इस यात्रा का कोई राजनीतिक नारा नहीं

Fri, 12 Aug 2022 07:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Aug 2022 07:11 PM IST
सार

मामले में एलओपी सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' न तो राजनीतिक रैली है और न ही धार्मिक। इसके अलावा यह कोई जनसभा भी नहीं है। हम शांतिपूर्ण अभियान चाहते थे, लेकिन सीएम ममता बनर्जी की पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को हर हाल में रोकने को कहा।

विज्ञापन
Bengal Police stopped Har Ghar Tiranga bike rally in Nandigram Suvendu Slams Mamata Banerjee
बंगाल विधानसभा में हंगामा - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में पुलिस ने नंदीग्राम में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में 'हर घर तिरंगा' बाइक रैली रोक दी। मामले में सियासत भी होने लगी है। भाजपा ममता सरकार पर गंभीर आरोप लगा रही है। पूरबा मेदिनीपुर के अतिरिक्त एसपी श्रद्धा एन पांडे ने कहा कि बाइक रैली नहीं हो सकती, अनुमति सिर्फ 'पदयात्रा' के लिए है। उनके पास बाइक रैली के लिए पुलिस की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन


मामले में एलओपी सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि 'हर घर तिरंगा' न तो राजनीतिक रैली है और न ही धार्मिक। इसके अलावा यह कोई जनसभा भी नहीं है। हम शांतिपूर्ण अभियान चाहते थे, लेकिन सीएम ममता बनर्जी की पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को हर हाल में रोकने को कहा। मैं इसके लिए केंद्रीय गृह मंत्री को मेल करूंगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं इस्लामाबाद, पाकिस्तान में नहीं खड़ा हूं। हमें तिरंगा यात्रा के लिए किसी अनुमति की आवश्यकता नहीं है। इस यात्रा का कोई राजनीतिक नारा नहीं है, डरने की जरूरत नहीं है। क्या पीएम के आह्वान को अंजाम देने के लिए अनुमति लेने की जरूरत है? यह शर्मनाक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed