{"_id":"5aa7502f4f1c1b27088b4e14","slug":"bengal-police-questioned-bjp-general-secretary-kailash-vijayvargiya-for-child-trafficking-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल तस्करी मामले में बीजेपी महासचिव विजयवर्गीय पर शिकंजा, पूछताछ के लिए इंदौर पहुंची CID","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बाल तस्करी मामले में बीजेपी महासचिव विजयवर्गीय पर शिकंजा, पूछताछ के लिए इंदौर पहुंची CID
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Updated Tue, 13 Mar 2018 09:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल बीजेपी के प्रभारी और राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बाल तस्करी मामले में फंसते नजर आ रहे हैं। बंगाल के जलपाईगुड़ी में बाल तस्करी से जुड़े बहुचर्चित मामले में पुलिस के अपराध जांच विभाग (CID) ने कैलाश विजयवर्गीय से इंदौर में पूछताछ की है। विजयवर्गीय इंदौर में रहते हैं।
पश्चिम बंगाल सीआईडी ने 10 जनवरी को इंदौर रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के ऑफिस में विजयवर्गीय से पूछताछ की। मीडिया की खबरों के मुताबिक इंदौर के एडीजी अजय शर्मा ने एजेंसी से आज इसकी पुष्टि की है।
बता दें कि पिछले साल पश्चिम बंगाल सीआईडी ने जलपाईगुड़ी में बच्चों की तस्करी के एक गिरोह का खुलासा किया था। इस गिरोह पर आरोप लगा था कि वह गोद देने की आड़ में बच्चों को देसी-विदेशी लोगों को बेचता था।
विज्ञापन
इस मामले में कुछ अन्य लोगों के साथ बीजेपी महिला मोर्चा की पश्चिम बंगाल इकाई की तत्कालीन महासचिव जूही चौधरी को भी गिरफ्तार किया गया था। उसके बाद जूही को पार्टी पद से बर्खास्त किया गया था। इस मामले में पूर्व अभिनेत्री रूपा गांगुली का नाम भी सामने आया था। इस मामले में उनसे भी पूछताछ की जा चुकी है।

Madhya Pradesh: West Bengal Police questioned BJP General Secretary Kailash Vijayvargiya in connection with alleged child trafficking case yesterday, in Indore. (File Pic) pic.twitter.com/mZdx0Npasm
— ANI (@ANI) March 13, 2018