फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal must win at least half of the Lok Sabha seats: Shah

बंगाल में कम से कम आधी लोकसभा सीटें जीतनी होंगी : शाह 

Thu, 28 Jun 2018 12:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Updated Thu, 28 Jun 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bengal must win at least half of the Lok Sabha seats: Shah

बीते महीने हुए पंचायत चुनावों में भारी हिंसा के बावजूद पार्टी के बेहतर प्रदर्शन से उत्साहित भाजपा अध्यक्ष अमित शाह अगले साल होने वाले आम चुनावों से पहले संगठन में नई जान फूंकने के मकसद से बुधवार को राज्य के दो दिन के दौरे पर यहां पहुंचे। सुबह दिल्ली से यहां पहुंचने के बाद उन्होंने एयरपोर्ट पर ही पार्टी की चुनाव समिति के सदस्यों के साथ बैठक की। उस बैठक में शाह ने साफ कहा कि यहां तृणमूल कांग्रेस के साथ किसी तरह के तालमेल का कोई सवाल ही नहीं पैदा होता। राज्य की 42 में से कम से कम आधी सीटें जीतनी ही होंगी। बैठक के बाद वे सीधे कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट के गेस्टहाउस चले गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो और भाजपा नेता मुकुल राय भी उनके साथ थे।

विज्ञापन


शाह ने भाजपा के प्रदेश नेतृत्व के साथ बैठक में लोकसभा चुनावों की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान पार्टी की ओर से उनको रणनीति की एक रूपरेखा और बंगाल की राजनीतिक परिस्थिति पर रिपोर्ट सौंपी गई। शाह ने दोपहर बाद यहां पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। शाम को उन्होंने कुछ बुद्धिजीवियों के साथ भी मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि शाह के साथ बैठकों के दौरान पार्टी की प्रदेश शाखा में जारी गुटबाजी का मुद्दा भी उठ सकता है।
विज्ञापन


पार्टी का एक गुट मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को बदलने की मांग में सोशल मीडिया पर अभियान चला रहा है। कुछ नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव का चयन सांगठनिक चुनावों के जरिए करने की भी मांग उठाई है। अमित शाह बृहस्पतिवार को यहां से हेलीकॉप्टर के जरिए बीरभूम जिले में स्थित तारापीठ जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। वे बीरभूम जिला भाजपा नेताओं के साथ भी बैठक कर सकते हैं। उसके बाद वे पुरुलिया जाकर बीते दिनों मारे गए पार्टी के दो कार्यकर्ताओं के परिजनों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान शाह पुरुलिया में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed