फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: Kurmi community lift rail blockades on fifth day of stir

Bengal: आंदोलन के पांचवें दिन कुर्मी समुदाय ने रेल पटरियों से धरना वापस लिया, ट्रेन सेवाएं जल्द होंगी बहाल

Mon, 10 Apr 2023 03:16 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Apr 2023 03:16 AM IST
सार

दक्षिण पूर्वी रेलवे (एसईआर) ने एक बयान में कहा कि अदरा मंडल में कुस्तौर स्टेशन एवं खड़गपुर मंडल में खेमासुली स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन वापस ले लिया गया है।

विज्ञापन
Bengal: Kurmi community lift rail blockades on fifth day of stir
पश्चिम बंगाल में कुर्मी संगठनों का आंदोलन (फाइल फोटो)। - फोटो : Twitter

विस्तार

अनुसूचित जनजाति (एसटी) के दर्जे समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे कुर्मी समुदाय ने पुरूलिया जिले में दो स्थानों से रेल पटरियों पर से अपना धरना-प्रदर्शन वापस ले लिया। दक्षिण पूर्वी रेलवे (एसईआर) ने बताया कि पांचवें दिन रविवार को कुर्मी समुदाय ने पश्चिम बंगाल के पुरूलिया जिले में दो स्थानों से रेल पटरियों से अपना धरना-प्रदर्शन वापस ले लिया। ट्रेन सेवाएं बहाल करने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

विज्ञापन


दक्षिण पूर्वी रेलवे (एसईआर) ने एक बयान में कहा कि अदरा मंडल में कुस्तौर स्टेशन एवं खड़गपुर मंडल में खेमासुली स्टेशन पर धरना-प्रदर्शन वापस ले लिया गया है।आंदोलनकारियों ने सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर और रात आठ बजे के बाद कुस्तौर और खेमासुली स्टेशनों से जाम हटाया। बयान में कहा गया है कि रविवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे कोटशिला स्टेशन पर शुरू हुआ आंदोलन भी रात आठ बजे वापस ले लिया गया।

विज्ञापन


दोनों रेलवे स्टेशनों पर अवरोध के कारण पांच अप्रैल से लेकर अब तक करीब 500 एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया, जिससे हजारों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुर्मी समुदाय के लोग अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने, सरना धर्म को मान्यता देने, कुरमाली भाषा को संविधान की आठवीं सूची में शामिल करने समेत कई मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed