फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: Impasse over swearing in of 2 TMC MLAs continues

West Bengal: 2 TMC विधायकों के शपथ ग्रहण को लेकर गतिरोध जारी, MLA ने कहा- हम राज्यपाल का आज इंतजार करेंगे

Wed, 26 Jun 2024 04:28 AM IST
विशांत श्रीवास्तव अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलकाता
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, कोलकाता Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Wed, 26 Jun 2024 04:28 AM IST
सार

तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायकों ने कहा कि वे बुधवार को विधान सभा में पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस का चार घंटे तक इंतजार करेंगे। वहीं राज्यपाल का कहना है कि शपथ ग्रहण राजभवन में ही होना चाहिए। जिसके कारण शपथ ग्रहण को लेकर लगातार गतिरोध जारी है।

विज्ञापन
Bengal: Impasse over swearing in of 2 TMC MLAs continues
पश्चिम बंगाल विधानसभा की फाइल फोटो - फोटो : ani

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के दो नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण को लेकर लगातार गतिरोध जारी है। दोनों विधायकों ने कहा कि वह विधानसभा में बुधवार को राज्यपाल का इंतजार करेंगे. जबकि राजभवन ने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह गवर्नर हाउस में ही होना चाहिए।  दोनों विधायकों सायंतिका बंद्योपाध्याय  और रयात हुसैन सरकार ने राज्यपाल से गुजारिश की थी कि वह 26 जून को विधानसभा में ही शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन करें।

विज्ञापन

बारानगर विधानसभा सीट से उपचुनाव जीतने वाली सायंतिका बंद्योपाध्याय  ने मीडिया से बात करते हुए कहा, "मैं विधानसभा की सदस्य हूं और मुझे यहां से काम करने की जरूरत है। यह एक सामान्य प्रथा है कि उप-चुनाव के मामले में, राज्यपाल शपथ दिलाने के लिए अध्यक्ष या उपाध्यक्ष को लिखते हैं। इसलिए मैंने राज्यपाल को पत्र लिखा था।"

विज्ञापन

सायंतिका ने आगे कहा, ‘मैं 26 जून को दोपहर से शाम 4 बजे तक विधानसभा परिसर में माननीय राज्यपाल के आने और शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित होने का इंतजार करूंगी। चुनाव जीते हुए मुझे तीन हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन मैंने अभी तक अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के लिए काम नहीं कर पा रही हूं। अगले विधानसभा चुनाव में भी केवल डेढ़ साल बचे हैं, मेरे पास ज्यादा समय नहीं है।''

विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं भागबंगोला से उपचुनाव जीतने वाले रयात हुसैन सरकार ने भी कहा कि वह बंद्योपाध्याय के साथ दोपहर से शाम 4 बजे तक राज्यपाल द्वारा शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने या उनकी सहमति का इंतजार करेंगे ताकि शपथ ग्रहण उनकी उपस्थिति में हो सके।  




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed