फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Guv alleges diversion of funds for Maa canteen scheme

'मां कैंटीन' योजना: बंगाल के राज्यपाल ने लगाया योजना में फंड की हेराफेरी के आरोप, घेरे में ममता सरकार

Sat, 18 Dec 2021 08:23 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sat, 18 Dec 2021 08:23 PM IST
सार

यह योजना बंगाल की ममता सरकार ने फरवरी में शुरू की थी। इसमें गरीबों को सस्ता भोजन मुहैया कराया जाता है।

विज्ञापन
Bengal Guv alleges diversion of funds for Maa canteen scheme
जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने शनिवार को दावा किया कि तृणमूल सरकार द्वारा शुरू की गई 'मां कैंटीन' योजना में असंवैधानिक तरीके से फंड की हेराफेरी की गई है। 

विज्ञापन


यह योजना बंगाल की ममता सरकार ने फरवरी में शुरू की थी। इसमें गरीबों को सस्ता भोजन मुहैया कराया जाता है। बंगाल के वित्त वर्ष 2021-22 के बजट दस्तावेज का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह योजना सालाना 100 करोड़ रुपये के आवंटन के साथ 1 अप्रैल से शुरू होना थी, लेकिन इसे फरवरी से बगैर किसी वैध फंड के शुरू कर दिया गया। राज्यपाल ने कहा कि इस प्रकार यह स्पष्ट है कि एक अप्रैल, 2021 से लगभग डेढ़ महीने पहले योजना चालू कर दी गई थी और इस अवधि के दौरान इस आशय का कोई वैध आवंटन नहीं था। 
विज्ञापन


धनखड़ ने योजना के लिए धन के स्रोत और 31 मार्च तक खर्च की गई राशि का विवरण मांगा है। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि 31 मार्च, 2021 तक मां योजना और उसके फंड के लिए  असंवैधानिक हेराफेरी को देखते हुए पश्चिम बंगाल के गवर्नर ने वित्त सचिव से योजना के वित्तीय व्यय का ब्योरा मांगा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यपाल लिखते रहें पत्र: सौगत रॉय 
राज्यपाल धनखड़ के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद सौगत रॉय ने कहा कि राज्यपाल पत्र लिखते रह सकते हैं, लेकिन राज्य सरकार विधानसभा के प्रति जवाबदेह है, न कि राज्यपाल के प्रति। रॉय ने कहा कि यह राज्य सरकार पर निर्भर करता है कि वह उसे जवाब देगी या नहीं, लेकिन ऐसा लगता है कि विवाद पैदा करने और सरकार के साथ टकराव के लिए उनकी ट्वीट करने आदत है।  राज्यपाल धनखड़ और ममता सरकार के बीच 2019 में पद संभालने के बाद से टकराव जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed