{"_id":"61cc9a6d0607cf29d2627cc8","slug":"bengal-gov-dhankhar-called-mamtas-remarks-derogatory-also-shared-the-video-clip-of-december-16-by-tweeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: ममता की टिप्पणी को धनखड़ ने बताया अपमानजनक, ट्वीट कर 16 दिसंबर का वीडियो क्लिप भी साझा किया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: ममता की टिप्पणी को धनखड़ ने बताया अपमानजनक, ट्वीट कर 16 दिसंबर का वीडियो क्लिप भी साझा किया
Wed, 29 Dec 2021 10:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 29 Dec 2021 10:57 PM IST
सार
राज्यपाल ने ट्वीट किया, हैरान हूं! 16 दिसंबर को गोवा की अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किस तरह के मुहावरे का इस्तेमाल किया? क्या मुहावरा है ‘राजभवन में एक राजा बैठता है’, मुख्यमंत्री नहीं जानती, राज्यपाल का पद एक संवैधानिक पद है और यह जिम्मेदारी एक संवैधानिक जिम्मेदारी है!
विज्ञापन
जगदीप धनखड़-ममता बनर्जी (फाइल फोटो)
- फोटो : Twitter
विस्तार
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के बीच जारी तनातनी थमने का नाम नहीं ले रही। ताजा विवाद में राज्यपाल ने ममता बनर्जी के गोवा दौरे के दौरान की गई टिप्पणी कि राज भवन में एक राजा बैठता है..वह ऐसी बातें करते हैं कि जैसे भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष हो, पर आपत्ति जताई और इसे अपमानजनक बताया।
विज्ञापन
राज्यपाल ने एक के बाद एक तीन ट्वीट किया और ममता का उनके खिलाफ की गई टिप्पणी का वीडियो भी साझा किया। राज्यपाल ने ट्वीट किया, हैरान हूं! 16 दिसंबर को गोवा की अपनी यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने किस तरह के मुहावरे का इस्तेमाल किया? क्या मुहावरा है ‘राजभवन में एक राजा बैठता है’, मुख्यमंत्री नहीं जानती, राज्यपाल का पद एक संवैधानिक पद है और यह जिम्मेदारी एक संवैधानिक जिम्मेदारी है!
विज्ञापन
दरअसल, राज्यपाल धनखड़ और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी विधेयक पर हस्ताक्षर, राज्य विश्वविद्यालयों में नियुक्ति समेत विभिन्न मुद्दों पर आमने-सामने दिखे। दोनों ओर से की गई तल्ख टिप्पणियां भी मीडिया की सुर्खियां बनती रही हैं। हाल में कोलकाता नगर निगम के चुनाव में हुई हिंसा पर भी दोनों के बीच जुबानी जंग छिड़ी थी।
विज्ञापन
हावड़ा में निगम चुनाव को लेकर भी राज्यपाल और राज्य सरकार में विवाद हो गया था। इसके चलते हावड़ा चुनाव पर फिलहाल तलवार लटक गई है। राज्यपाल का शिक्षा मंत्री ब्रात्य बसु से भी विवाद हो गया था। मुख्यमंत्री ने खुद शिकायत की थी कि लंबे समय तक फाइल रखने से काम नहीं हुआ। उन्होंने यह भी कहा था, वह राज्यपाल का काम करेंगे, मैं अपना काम करूंगी।