फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Ex-CM Buddhadeb Bhattacharya Condition Improves Slightly, Remains Critical

पश्चिम बंगाल: बुद्धदेव भट्टाचार्य की हालत में मामूली सुधार, लेकिन स्थिति अब भी नाजुक

Thu, 10 Dec 2020 08:37 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 10 Dec 2020 08:37 PM IST
विज्ञापन
Bengal Ex-CM Buddhadeb Bhattacharya Condition Improves Slightly, Remains Critical
बुद्धदेब भट्टाचार्य (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य के स्वास्थ्य में गुरुवार को थोड़ा सुधार हुआ, लेकिन उनकी स्थिति अब भी नाजुक है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि 76 वर्षीय नेता अब भी वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन


अस्पताल में बुद्धदेव का उपचार कर रहे एक वरिष्ठ चिकित्सक ने कहा, 'उनकी स्थिति में कुछ सुधार हुआ है। उनका पीसीओटू स्तर भी स्थिर है और आज सुबह यह 42 रहा। सीओपीडी (फेफड़ों में रुकावट से श्वसन संबंधी परेशानी) के मरीजों के लिए यह स्तर सामान्य है। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है और उनकी स्थिति नाजुक है।'
विज्ञापन



अस्पताल ने एक बयान में बताया कि उनके हृदय की स्थिति, धड़कन, रक्तचाप और ऑक्सीजन का स्तर इस समय स्थिर है। उसने बताया कि रक्त संबंधी जांच समेत प्राथमिक जांच में कोई विशेष असामान्यता नहीं दिखी। डॉक्टरों की सात सदस्यीय टीम ने उनकी स्थिति का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बयान में बताया गया कि भट्टाचार्य को बृहस्पतिवार को भी वेंटिलेटर पर रखा जाएगा और वेंटिलेटर से उन्हें धीरे-धीरे हटाए जाने की योजना बनाई जा रही है। भट्टाचार्य को सांस संबंधी तकलीफ बढ़ने के बाद बुधवार दोपहर निजी अस्पताल की सघन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

एक वरिष्ठ चिकित्सक ने आगे के उपचार की जानकारी देते हुए बताया कि भट्टाचार्य को पर्याप्त पोषक तत्व दिए जा रहे हैं और अन्य बातों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। चिकित्सक ने कहा, 'चिकित्सक उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रख रहे हैं और उचित कदम उठा रहे हैं।' भट्टाचार्य के परिवार के सदस्यों को उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी दी गई और माकपा राज्य सचिव सूर्य कांत मिश्रा दिन में अस्पताल पहुंचे।

चिकित्सक ने बताया कि माकपा नेता की ऑक्सीजन का स्तर 90 से 95 प्रतिशत के आस-पास है और वह होश में आ गए हैं। भट्टाचार्य में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी लेकिन उनके मस्तिष्क के सीटी स्कैन में कुछ विकार का पता चला था।

वर्ष 2000 से 2011 तक पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री रहे भट्टाचार्य पिछले कुछ समय से सांस संबंधी समस्याओं एवं उम्र बढ़ने के साथ हुई अन्य बीमारियों से जूझ रहे हैं। वह पिछले कुछ साल से सार्वजनिक जीवन से दूर रह रहे हैं। बुद्धदेव 2015 में माकपा के पोलित ब्यूरो और केंद्रीय कमेटी से बाहर हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed