फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengal election, mamata banerjee targets in pm modi

पीएम को ममता बनर्जी का जवाब : हमें ना दें नसीहत, पहले गृहमंत्री को करें नियंत्रित

Sat, 03 Apr 2021 06:40 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दिनहाटा (प बं)।
एजेंसी, दिनहाटा (प बं)। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Apr 2021 06:40 AM IST
सार

  • ममता ने कहा, मैं आपके पार्टी की सदस्य नहीं हूं। मुझे अन्य सीट से लड़ने की सलाह ना दें। मैं नंदीग्राम से लड़ी हूं और मैं वहां से जीतूंगी।  

विज्ञापन
bengal election, mamata banerjee targets in pm modi
पीएम मोदी, अमित शाह और ममता बनर्जी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के चुनाव प्रचार में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। तृणमूल पीएम के उस बयान पर बिफर गई है जिसमें उन्होंने कहा था कि ममता नंदीग्राम में हार रही हैं और उन्हें सुरक्षित सीट तलाशनी चाहिए। तृणमूल सुप्रीमो ने पीएम पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें दूसरी सीट से लड़ने की पीएम की सलाह की जरूरत नहीं है।

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल की एक जनसभा में कहा, मैं प्रधानमंत्री को कहना चाहती हूं कि पहले अपने गृह मंत्री को नियंत्रित करें । उसके बाद हमें नियंत्रित करने की कोशिश करें। हम आपकी पार्टी के सदस्य नहीं हैं कि आप हमें नियंत्रित करेंगे।
विज्ञापन


बनर्जी ने आरोप लगाया कि शाह केंद्रीय बलों द्वारा पक्षपातपूर्ण व्यवहार करवा रहे हैं। ममता ने कहा, मैं आपके पार्टी की सदस्य नहीं हूं। मुझे अन्य सीट से लड़ने की सलाह ना दें। मैं नंदीग्राम से लड़ी हूं और मैं वहां से जीतूंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि उलुबेरिया की एक रैली में बृहस्पतिवार को पीएम ने कहा था कि बंगाल की जनता ने मन बना लिया है। नंदीग्राम में हार को देखते हुए दूसरी सीट से लड़ना चाहिए। ममता ने अपनी रैली में आरोप लगाया कि चुनाव आयोग नहीं बल्कि अमित शाह करवा रहे हैं।

तृणमूल का ‘पोरिबोर्तन’ सफेद झूठ: मिथुन 
अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने पोरिबोर्तन यानी परिवर्तन के नारे के लिए तृणमूल कांग्रेस की खिंचाई की। मिथुन ने कहा कि राज्य में कोई बदलाव नहीं हुआ, तृणमूल का नारा झूठ है। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य है राज्य में परिवर्तन लाना, जहां हिंसा की कोई जगह नहीं है। मिथुन भाजपा उम्मीदवार बिमान घोष के समर्थन में प्रचार कर रहे थे। बता दें, पश्चिम बंगाल में तीसरे चरण के तहत 6 अप्रैल को मतदान होंगे। 8 चरणों में होने वाले चुनाव में मतों की गिनती 2 मई को होगी। 

हां, प्रधानमंत्री, वो लड़ेंगी लेकिन वाराणसी सीट से: मोइत्रा 
ममता बनर्जी की नंदीग्राम से हार और दूसरी सुरक्षित सीट तलाशने के प्रधानमंत्री के बयान पर तृणमूल ने तीखी प्रतिक्रिया जताई है। तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने ट्वीट किया, हां प्रधानमंत्री, वो लड़ेंगी और वह वाराणसी सीट होगी। अपने हथियार तैयार कर लें। तृणमूल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, ममता बनर्जी नंदीग्राम में चुनाव जीत रही हैं और वह किसी दूसरी सीट से नहीं लड़ेंगी। बंगाल में नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। 2024 में आप वाराणसी के अलावा कोई दूसरी सीट तलाश लें। 

तमिलनाडु में शाह की शह पर डाले जा रहे आयकर के छापे
बनर्जी ने आरोप लगाया कि तमिलनाडु में चुनाव से पहले आयकर के छापे डाले जा रहे हैं। वहां के नेताओं ने उन्हें फोन पर इसकी जानकारी दी। यह सब गृहमंत्री अमित शाह की शह पर हो रहा है।


ममता ने कहा, हम 200 से अधिक सीटें जीतेंगे। इससे कुछ भी कम का मतलब भाजपा ने गद्दारों को खरीदा है। उन्होंने कहा कि पार्टी को ऐसे मजबूत एजेंट की जरूरत है जो किसी बहकावे और लालच में ना आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed