{"_id":"6596fc2d85f4f5f1c20088d3","slug":"bengal-education-minister-reacts-on-viral-video-of-principal-unsure-of-protocol-outside-school-hours-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengal: प्रिंसिपल के वायरल वीडियो पर शिक्षा मंत्री बोले, क्या स्कूल के बाद टीचरों के लिए कोई नियम होने चाहिए","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Bengal: प्रिंसिपल के वायरल वीडियो पर शिक्षा मंत्री बोले, क्या स्कूल के बाद टीचरों के लिए कोई नियम होने चाहिए
Fri, 05 Jan 2024 12:12 AM IST
जलज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जलज मिश्रा
Updated Fri, 05 Jan 2024 12:12 AM IST
सार
शिक्षा मंत्री बसु ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या वर्तमान युग में भी लोगों के आचरण को नियमों से बांधा जा सकता है या नहीं। प्राथमिक शिक्षा बोर्ड मामले की जांच कर रहा है।
विज्ञापन
West Bengal Minister Bratya Basu
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के एक सरकारी प्रिंसिपल का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक सांस्कृतिक समारोह में एक महिला गायक के साथ थिरक रहे थे। मामले में राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्स बसु ने गुरुवार को कहा कि मुझे नहीं लगता कि शिक्षकों के लिए स्कूल के समय के बाद की गतिविधियों के लिए कोई नियम हो। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि वीडियो में दिख रहे प्रिंसिपल हावड़ा जिले के एक प्राथमिक विद्यालय में पदस्थ हैं। हालांकि, अमर उजाला वीडियो और दावे की पुष्टि नहीं करता है।
यह वैश्विकरण का युग है
शिक्षा मंत्री बसु ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे समझ नहीं आ रहा कि क्या वर्तमान युग में भी लोगों के आचरण को नियमों से बांधा जा सकता है या नहीं। प्राथमिक शिक्षा बोर्ड मामले की जांच कर रहा है। मैं बोर्ड से बात करूंगा और पूरी जानकारी लूंगा। यह वैश्विकरण का युग है। अब लोगों की वेशभूषा बदल चुकी है। लोगों के पहनावे में बदलाव आया है। देखिए अब पत्रकारों के पहनावे में भी कितना बदलाव आ गया है। कुर्ता-पजामा, कलम और किताब पकड़ने वाला पत्रकार आज डेनिम जींस पहनता है। कलम-किताब की जगह वह अब मोबाइल लेकर घूमता है।