फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal CS, DGP skipping 2 meetings in 3 days 'constitutional lapse': Guv

पश्चिम बंगाल: राज्यपाल धनखड़ का मुख्य सचिव और डीजीपी पर निशाना, दो बार बुलाने के बावजूद बैठक में नहीं पहुंचे 

Wed, 12 Jan 2022 04:54 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Amit Mandal Updated Wed, 12 Jan 2022 04:54 PM IST
सार

धनखड़ का बयान तब आया जब राज्य के दो शीर्ष अधिकारी उनके द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हुए। 

विज्ञापन
Bengal CS, DGP skipping 2 meetings in 3 days 'constitutional lapse': Guv
राज्यपाल जगदीप धनखड़ - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बुधवार को कहा कि मुख्य सचिव एच के द्विवेदी और पुलिस महानिदेशक मनोज मालवीय ने तीन दिनों में उनके साथ दो निर्धारित बैठकों में शामिल नहीं होकर एक संवैधानिक चूक की है। धनखड़ का बयान तब आया जब राज्य के दो शीर्ष अधिकारी उनके द्वारा बुलाई गई बैठक में शामिल नहीं हुए। 

विज्ञापन


पुलिस ने सुवेंदु अधिकारी को नंदीग्राम जाने से रोका था 
राज्यपाल पुलिस अधिकारियों से यह जानना चाहते थे कि भाजपा के नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को जनवरी में झारग्राम जिले के नेताई जाने से पुलिस ने क्यों रोका था जबकि कलकत्ता उच्च न्यायालय ने आदेश जारी किया था उन्हें किसी कार्यक्रम में भाग लेने से नहीं रोका जाना चाहिए। 
विज्ञापन


धनखड़ ने ट्वीट किया- 3 दिनों में दूसरी बार शीर्ष अधिकारियों द्वारा कार्रवाई योग्य असंगत संवैधानिक चूक। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों अधिकारियों ने न केवल शीर्ष सेवाओं की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया बल्कि एक बैठक के लिए उनके बार-बार कहने के बावजूद लोकतंत्र के सार का भी उल्लंघन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, सीएस @MamataOfficial, @WBPolice का आचरण प्रतिक्रिया की कमी और गवर्नर के निर्देशों की आदतन अवहेलना से बढ़ा है। संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की सर्वोच्चता को बनाए रखने के बजाय इन अधिकारियों @IASassociation @IPS_Association ने लोकतंत्र के सार का उल्लंघन किया है। धनखड़ ने कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि मुख्य सचिव और डीजीपी संवैधानिक खांचे में आ जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed