{"_id":"5fa6ab7c8ebc3e9baa35c4ec","slug":"bengal-congress-mla-qazi-abdur-rahim-joins-tmc","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगालः कांग्रेस विधायक काजी अब्दुर रहीम टीएमसी में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगालः कांग्रेस विधायक काजी अब्दुर रहीम टीएमसी में शामिल
Sat, 07 Nov 2020 07:43 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 07 Nov 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
TMC
- फोटो : social media
बंगाल कांग्रेस के एक विधायक काजी अब्दुर रहीम अपने समर्थकों के साथ शनिवार को यहां तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। बदुरिया के विधायक काजी अब्दुर रहीम टीएमसी के वरिष्ठ मंत्री फिरहाद हकीम और पार्थ चटर्जी की उपस्थिति में टीएमसी की सदस्यता ली।
विज्ञापन
रहीम ने पार्टी में शामिल होने के बाद कहा कि मैंने यह महसूस किया है कि भाजपा के खिलाफ संघर्ष में दीदी (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी) ही उम्मीद की एकमात्र किरण हैं। इसलिए मैं उनका हाथ मजबूत करने के लिए तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो रहा हूं।
विज्ञापन
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनोज चक्रबर्ती ने कहा कि कांग्रेस और भाकपा के विधायकों को तृणमूल कांग्रेस में शामिल कराने से सत्तारूढ़ दल की यह मंशा झलकती है कि वह राज्य में धर्म निरपेक्ष ताकतों को कमजोर करना चाहती है।
विज्ञापन