फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal Congress angry on Rahul Gandhi and Trinamool leader Abhishek Banerjee meeting

Congress: राहुल और तृणमूल नेता अभिषेक की मुलाकात से बंगाल कांग्रेस नाराज, नई दिल्ली आवास पर एक घंटे चली बैठक

Fri, 01 Sep 2023 06:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 01 Sep 2023 06:31 AM IST
सार

बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि क्या तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ने की क्षमता पर बार-बार सवाल उठाने के बाद सबसे पुरानी पार्टी के करीब आने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
Bengal Congress angry on Rahul Gandhi and Trinamool leader Abhishek Banerjee meeting
Congress - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के बीच बुधवार को नई दिल्ली में मुलाकात हुई। बंगाल की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए इसे काफी अहम माना जा रहा है। तृणमूल ने इस मुलाकात को भाजपा के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने वाला कदम करार दिया तो वहीं बंगाल कांग्रेस के नेता इससे नाराज हैं। प्रदेश कांग्रेस का कहना है कि देश के मूड को भांपते हुए यह तृणमूल का सबसे पुरानी पार्टी के करीब आने की एक कोशिश है।

विज्ञापन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक ने बुधवार सुबह राहुल से उनके आवास पर मुलाकात की। यह मुलाकात एक घंटे तक चली। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं के बीच विपक्षी गठबंधन इंडिया के संयोजक और बंगाल में सीट बंटवारे समेत विभिन्न मसलों पर चर्चा हुई। यह भी कहा जा रहा है कि अभिषेक कांग्रेस नेता के पास पार्टी सुप्रीमो ममता का संदेश लेकर गए थे। ब्यूरो

विज्ञापन

अधीर ने पूछा-क्या तृणमूल कांग्रेस भाजपा से लड़ने में सक्षम नहीं
वहीं बंगाल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि क्या तृणमूल कांग्रेस भाजपा के खिलाफ अपनी लड़ने की क्षमता पर बार-बार सवाल उठाने के बाद सबसे पुरानी पार्टी के करीब आने की कोशिश कर रही है। कुछ महीने पहले तक तृणमूल कांग्रेस राहुल गांधी और कांग्रेस के खिलाफ थी। भारत जोड़ो यात्रा की सफलता और कर्नाटक चुनाव में जीत के बाद हालात बदले हुए नजर आ रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

अब तृणमूल अपनी नीति को गुप्त भाजपा समर्थक से कांग्रेस की सहयोगी बनाने की कोशिश कर रही है। तृणमूल नेतृत्व ने देश के बदलते मूड को महसूस किया है, जो भाजपा शासन से बदलाव के लिए तरस रहा है। वहीं भाजपा नेता सुवेंद्र अधिकारी ने कहा कि आखिर इस राजनीतिक मुलाकात को इतना गोपनीय क्यों रखा गया। आखिर क्या छिपाने की कोशिश की जा रही है? कांग्रेस को यह साफ करना चाहिए कि वह तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों का समर्थन करती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed