फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal CM Mamata Banerjee Slams BJP CBI ED Raid Durga Puja Mahatma Gandhi Latest News Update

ममता का BJP पर तंज: 'कल जब आप सत्ता में नहीं होंगे, तो केंद्रीय एजेंसियां आपको कान पकड़कर बाहर खींच लेंगी'

Thu, 13 Oct 2022 10:32 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 13 Oct 2022 10:32 PM IST
सार

उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान महात्मा गांधी जैसी एक मूर्ति प्रदर्शित की गई थी। इसमें बापू का गलत चित्रण किया गया था। ऐसा करने वालों को क्या सजा दी जानी चाहिए?

विज्ञापन
Bengal CM Mamata Banerjee Slams BJP CBI ED Raid Durga Puja Mahatma Gandhi Latest News Update
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : फेसबुक/ममता बनर्जी

विस्तार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज आप (भाजपा) सत्ता में हैं और अपनी केंद्रीय एजेंसियों को दिखा रहे हैं। कल जब आप सत्ता में नहीं होंगे, तो ये केंद्रीय एजेंसियां आपके आवास में प्रवेश करेंगी और आपको कान पकड़कर बाहर खींच लेंगी। वह दिन जल्द आएगा। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान महात्मा गांधी जैसी एक मूर्ति प्रदर्शित की गई थी। इसमें बापू का गलत चित्रण किया गया था। ऐसा करने वालों को क्या सजा दी जानी चाहिए? ऐसी शर्मनाक हरकत का जनता जवाब देगी। मैं बहुत निराश थी, लेकिन कुछ नहीं कहा क्योंकि पूजा के दौरान विरोध हो सकता था।
विज्ञापन


ममता ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट
ममता बनर्जी ने गुरुवार को राजभवन जाकर राज्य के कार्यवाहक राज्यपाल ला गणेशन से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दुर्गा पूजा व विजयादशमी की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने इस मुलाकात के दौरान राज्यपाल की सेहत का भी हाल जाना। मुख्यमंत्री ने खुद इस मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि राज्यपाल अभी ठीक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि मैं राज्यपाल को शुभ विजया (विजयादशमी की शुभकामनाएं) देने गई थी। उल्लेखनीय है कि हाल में निजी यात्रा पर चेन्नई गए राज्यपाल एल गणेशन अचानक बीमार पड़ गए थे। सांस लेने में तकलीफ व अन्य समस्याओं के चलते उन्हें चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद राज्यपाल कोलकाता लौटे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed