फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal CM Mamata Banerjee said Kolkata CP Vineet Goyal offered to resign after RG Kar protests news and update

Kolkata: आरजी कर मामले में मुश्किलों में फंसीं CM ममता का बड़ा खुलासा, कहा- पुलिस कमिश्नर मेरे पास इस्तीफा...

Mon, 09 Sep 2024 02:30 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: काव्या मिश्रा Updated Mon, 09 Sep 2024 02:30 PM IST
सार

सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य सचिवालय में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान हम सभी को सतर्क रहना होगा। धर्म व्यक्तिगत है लेकिन त्योहार सभी का है।

विज्ञापन
Bengal CM Mamata Banerjee said Kolkata CP Vineet Goyal offered to resign after RG Kar protests news and update
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले को आज पूरा एक महीना बीत गया है। पूरे देश में विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। आरजी कर अस्पताल में हुई दरिंदगी के बाद से लगातार पुलिस कमिश्नर के इस्तीफे की मांग उठ रही है। अब इस मामले में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि पिछले हफ्ते कोलकाता पुलिस कमिश्नर खुद उनके पास इस्तीफा देने आए थे। मगर दुर्गा पूजा का समय पास में है। ऐसे में किसी को कानून व्यवस्था की स्थिति के बारे में पता होना चाहिए। इसलिए उन्हें इस्तीफा देने से रोक दिया। 

विज्ञापन


क्या बोलीं सीएम ममता बनर्जी?
ममता बनर्जी ने सोमवार को राज्य सचिवालय में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान हम सभी को सतर्क रहना होगा। धर्म व्यक्तिगत है लेकिन त्योहार सभी का है। दुर्गा पूजा हमारा सबसे बड़ा त्योहार है और बंगाल को बदनाम करने की कोई साजिश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ टीवी चैनल सिर्फ टीआरपी के लिए लोगों को भड़का रहे हैं। कुछ लोग बंगाल में आग लगाना चाहते हैं।
विज्ञापन


कमिश्नर को मैंने रोका...
सीएम ने कहा कि कुछ चैनल लगातार बंगाल को बदनाम करने के लिए उकसा रहे हैं। वे बंगाल के लोगों का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं। वे भूल गए हैं कि बंगाल के लोग साल भर इस सबसे बड़े त्योहार का इंतजार करते हैं। यह बड़े व्यवसाय का समय है। लेकिन कुछ लोग आर्थिक विनाश चाहते हैं।  उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते कोलकाता पुलिस कमिश्नर खुद मेरे पास आकर इस्तीफा देने की इच्छा जता रहे थे। लेकिन हमारे पास दुर्गा पूजा नजदीक है लेकिन किसी को कानून एवं व्यवस्था की स्थिति के बारे में पता होना चाहिए। इसलिए हमने उन्हें रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने आगे कहा, 'मैंने कभी भी मृत डॉक्टर के परिवार को पैसे की पेशकश नहीं की। यह मेरी बदनामी के अलावा कुछ नहीं है।' ममता बनर्जी ने यह भी कहा, 'मैंने कभी भी मृत डॉक्टर के परिवार को पैसे की पेशकश नहीं की है, यह बदनामी के अलावा कुछ नहीं है। मैंने मृतिका के माता-पिता से कहा था कि अगर वे अपनी बेटी की याद में कुछ करना चाहते हैं, तो हमारी सरकार उनके साथ है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed