फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   bengal bjp vice president arjun singh i will break machine of every booth

बंगाल निकाय : भाजपा के उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह बोले- तोड़ दूंगा बूथ मशीन, जानिए क्यों

Sun, 20 Feb 2022 10:55 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क अमर उजाला, कोलकाता Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 20 Feb 2022 10:55 PM IST
सार

अर्जुन सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक भी बूथ पर दखलंदाजी हुई तो पीठासीन अधिकारी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मैं हर बूथ मशीन को तोड़ दूंगा।

विज्ञापन
bengal bjp vice president arjun singh i will break machine of every booth
भाजपा सांसद अर्जुन सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल में 27 फरवरी को 108 नगर पालिकाओं के चुनाव होने हैं। इस चुनाव से पहले भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह ने रविवार को चेतावनी दी। दरअसल, जब उनसे पूछा गया कि अगर स्थानीय स्तर पर चुनाव के बाद तनाव की स्थिति फिर बनी तो क्या होगा? इस पर अर्जुन सिंह ने कहा कि अगर चुनाव के बाद फिर से माहौल बिगड़ा, तो ईंट का जवाब पत्थर से देंगे। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर एक भी बूथ पर दखलंदाजी हुई तो पीठासीन अधिकारी को खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मैं हर बूथ मशीन को तोड़ दूंगा।
विज्ञापन

 

टीएमसी के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री साधन पांडे का निधन
 
तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता और पश्चिम बंगाल के मंत्री साधन पांडे (71) का मुंबई के एक अस्पताल में रविवार को निधन हो गया। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पांडे उत्तर कोलकाता की बुरतोला विधानसभा से पांच बार विधायक रहे हैं। पिछले साल टीएमसी के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने पर उन्हें मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी, लेकिन स्वास्थ्य कारणों से उन्हें कोई विभाग नहीं दिया गया था। वह पिछले करीब एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया। बनर्जी ने कहा, उन्होंने एक वरिष्ठ साथी को खो दिया है, उन्हें विभिन्न मसलों पर उनके सुझावों की कमी खलेगी। राज्यपाल जगदीप धनखड़ और पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेन्दु अधिकारी ने भी पांडे के निधन पर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed