फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: BJP Leader Suvendu complains to police over gherao call of party leaders homes

Bengal: भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने सीएम ममता और सांसद अभिषेक बनर्जी पर लगाया यह आरोप, पुलिस से की शिकायत

Sun, 23 Jul 2023 06:22 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 23 Jul 2023 06:22 PM IST
सार

कोलकाता में टीएमसी की 21 जुलाई की मेगा रैली में अभिषेक बनर्जी ने पांच अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बूथ स्तर के सभी भाजपा नेताओं के घरों का "शांतिपूर्ण घेराव" करने का आह्वान किया था। 

विज्ञापन
Bengal: BJP Leader Suvendu complains to police over gherao call of party leaders homes
पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी। - फोटो : Twitter@SuvenduWB

विस्तार

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने ईमेल के माध्यम से कोलकाता पुलिस को एक शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने उनके आवासों का घेराव करने का आह्वान कर राज्य में भाजपा नेताओं को गलत तरीके से रोकने की धमकी दी है।

विज्ञापन


कोलकाता में टीएमसी की 21 जुलाई की मेगा रैली में अभिषेक बनर्जी ने पांच अगस्त को सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बूथ स्तर के सभी भाजपा नेताओं के घरों का "शांतिपूर्ण घेराव" करने का आह्वान किया था। साथ ही उन्होंने मांग की थी कि भगवा पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार द्वारा पश्चिम बंगाल को देय धनराशि जारी की जाए। कुछ समय बाद विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि यह घेराव ब्लॉक स्तर के नेताओं से लेकर शीर्ष स्तर तक होना चाहिए और आंदोलन उनके आवासों से 100 मीटर की दूरी पर होना चाहिए।
विज्ञापन


ईमेल द्वारा किए गए शिकायत में नंदीग्राम के भाजपा विधायक अधिकारी ने दावा किया कि टीएमसी महासचिव ने घेराव का आह्वान किया था, लेकिन पार्टी सुप्रीमो ने अपने भाषण के दौरान इसका समर्थन किया। अधिकारी ने कोलकाता के हारे स्ट्रीट पुलिस स्टेशन (Hare Street police station) के प्रभारी अधिकारी को ईमेल में शिकायत करते हुए कहा, अभिषेक बनर्जी और ममता बनर्जी द्वारा भाजपा के नेताओं को गलत तरीके से रोकने और गलत तरीके से हिरासत में रखने की धमकी दी गई है, यह पूरी तरह से जानते हुए   कि यह पूरी तरह से अवैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस दिन, अभिषेक बनर्जी ने यह भी घोषणा की थी कि वह दो अक्टूबर को उन लोगों के साथ विरोध-प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जाएंगे, जिन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत लाभ से वंचित कर दिया गया है। 


यह आशंका व्यक्त करते हुए कि राज्य में भाजपा नेताओं के आवासों के घेराव का आह्वान टीएमसी समर्थकों को भड़का सकता है। अधिकारी ने 22 जुलाई की शिकायत में लिखा कि इससे उनके सहित भगवा पार्टी के नेताओं के जीवन और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। अधिकारी ने पुलिस से शिकायत को एफआईआर के रूप में मानने और मामले की जांच शुरू करने और भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की सुरक्षा और मुक्त आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए ऐसे भाषणों के प्रसार को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed