फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal: Before Amit Shah's visit, posters threatened people not to go to the rally, BJP started preparations

West Bengal: अमित शाह के दौरे से पहले पोस्टर में लोगों को रैली में न जाने की धमकी, भाजपा ने शुरू की तैयारियां

Sun, 26 Nov 2023 09:34 PM IST
निर्मल कांत अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 26 Nov 2023 09:34 PM IST
सार

West Bengal: भाजपा सूत्रों के मुताबिक अमित शाह बुधवार दोपहर कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलीकाप्टर से रेस कोर्स जाएंगे। वहां से दोपहर करीब दो बजे धर्मतला में बने मंच पर पहुंचेंगे।

विज्ञापन
Bengal: Before Amit Shah's visit, posters threatened people not to go to the rally, BJP started preparations
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पश्चिम बंगाल भाजपा ने रविवार को कोलकाता के धर्मतला में आगामी 29 को आयोजित होने वाली विशाल रैली को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि रैली में गृहमंत्री के अलावा कई अन्य केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ नेता पहुंचेंगे। इस रैली को सफल बनाने में भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा ने रविवार को यहां पर खूंटी पूजा की और मंच बनाने का काम शुरू किया।

विज्ञापन

इस रैली के मद्देनजर भाजपा ने पूरे राज्य में प्रचार अभियान शुरू कर दिया है। प्रदेश अध्यक्ष सुकांत मजुमदार, नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, पार्टी के सांसदों और विधायक राज्य के विभिन्न हिस्सों में प्रचार कर रहे हैं। खूंटी पूजा में राज्य सचिव जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, अग्निमित्रा पाल और राज्य महासचिव (संगठन) अमिताभ चक्रवर्ती उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जगन्नाथ ने कहा, हमें पहले उम्मीद थी कि रैली में एक लाख लोग पहुंचेंगे लेकिन लोगों में जो उत्साह है, उसे देखते हुए कहा जा सकता है कि एक लाख से अधिक लोग पहुंचेंगे। उत्तर बंगाल और जंगलमहल से लोगों को लाने के लिए नौ ट्रेनें किराए पर ली हैं। धर्मतला परिसर में अलग-अलग स्थानों पर 10 बड़े आकार के बक्से रखे जाएंगे, जहां 100 दिन रोजगार योजना से वंचित लोग शिकायत डालेंगे। इसे बाद में दिल्ली भेजने की भी योजना है।

विज्ञापन

भाजपा सूत्रों के मुताबिक अमित शाह बुधवार दोपहर कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे और हेलीकाप्टर से रेस कोर्स जाएंगे। वहां से दोपहर करीब दो बजे धर्मतला में बने मंच पर पहुंचेंगे।

भाजपा की रैली में नहीं जाने की धमकी
इस बीच, हुगली जिले के चुचुड़ा के आम लोगों को रैली में हिस्सा नहीं लेने की चेतावनी दी गई है। भाजपा द्वारा 29 को कोलकाता पहुंचने के लिए लगए गए पोस्टरों के ऊपर एक सफेद पोस्टर चस्पाकर लोगों को धमकी दी गई है। इसमें लिखा है- 'इलाके से जो इस सभा में जाएगा, उनको इलाके से बाहर कर दिया जाएगा, जय बांग्ला'। भाजपा ने इसे तृणमूण कांग्रेस के समर्थकों का काम बताया है। भाजपा ने कहा है कि लोग इस गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं है। लाखों की संख्या में लोग पहुचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed