फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengal and Odisha preparation for Cyclone Yaas: IMD says Amphan like intensification can not be ruled out

Cyclone Yaas: अम्फान जैसी तबाही ला सकता है चक्रवात यास, मौसम विभाग ने जताई आशंका

Thu, 20 May 2021 12:08 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 20 May 2021 12:08 PM IST
सार

देश के तटीय राज्य ताउते की तबाही से उबर भी न पाए थे कि एक और चक्रवात यास का खतरा मंडरा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमसी) ने बताया कि चक्रवात यास के 26-27 मई को पूर्वी तट पर पहुंचने का अनुमान है।
 

विज्ञापन
Bengal and Odisha preparation for Cyclone Yaas: IMD says Amphan like intensification can not be ruled out
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

चक्रवात ताउते ने महाराष्ट्र और गुजरात में भारी तबाही मचाई। तटीय राज्य इससे उबर भी न पाए थे कि एक और चक्रवात यास का खतरा मंडरा रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमसी) ने बताया कि चक्रवात यास के 26-27 मई को पूर्वी तट पर पहुंचने का अनुमान है। यह चक्रवात अम्फान  से भी ज्यादा तबाही मचा सकता है। चक्रवात न्यास की चेतावनी के बाद पश्चिम बंगाल सरकार और ओडिशा सरकार ने वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे इससे निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें।

विज्ञापन


भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर अंडमान सागर और बंगाल की पूर्वी मध्य खाड़ी में 22 मई को कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जो इसके बाद के 72 घंटों में चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। विभाग के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने बताया कि यह उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ सकता है और 26 मई की शाम तक पश्चिम बंगाल-ओडिशा के तटों तक पहुंच सकता है। उसने बताया कि पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय 25 मई से हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। इसके बाद बारिश तेज होगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


अम्फान की तरह तबाही ला सकता है यास
एक अंग्रेजी समाचार पत्र के मुताबिक, आईएमडी के अधिकारी ने बताया कि यास बीते साल आए तूफान अम्फान  की तरह तेज हो सकता है। आईएमडी में चक्रवातों पर नजर रखने वाली सुनीता देवी ने कहा, ''हम अम्फान  जैसी तीव्रता से इनकार नहीं कर सकते। अच्छी बात यह है कि अभी के मॉडल दिखा रहे हैं कि सिस्टम समुद्र के ऊपर बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है। समुद्र के ऊपर इसका समय कम होने पर इसकी तीव्रता प्रतिबंधित हो जाएगी।''

बंगाल और ओडिशा में अधिकारियों को तैयारी रखने के निर्देश 

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और ओडिशा मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने चक्रवाती तूफान यास की चेतावनी के मद्देनजर वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों को बुधवार को निर्देश दिया कि वे इससे निपटने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध करें। 

अधिकारियों ने बताया कि बनर्जी ने एक डिजिटल बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को दवाओं, पेयजल, सूखे भोजन और तिरपाल के पर्याप्त भंडार का प्रबंध करने का निर्देश दिया। उन्होंने राज्य आपदा प्रबंधन बल और पुलिस बल के पर्याप्त कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी
एक अधिकारी ने बताया कि जिला प्रशासनों से मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की हिदायत देने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed