फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   benami property secret informers to get reward of 1 crore

बेनामी संपत्ति की जानकारी दो, बदले में सरकार देगी 1 करोड़

Fri, 22 Sep 2017 07:24 PM IST
amarujala.com-Presented by: विकास कुमार
amarujala.com-Presented by: विकास कुमार Updated Fri, 22 Sep 2017 07:24 PM IST
विज्ञापन
benami property secret informers to get reward of 1 crore
बेनामी संपत्ति - फोटो : File Photo
कालेधन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केंद्र सरकार ने पहले देश में नोटबंदी की। इसके बाद अब उसकी नजर देश में पड़ी अरबों रुपए की बेनामी संपत्तियों पर है।
विज्ञापन


सरकार जल्द एक ऐसी योजना लाने जा रही है, जिसके मुताबिक जो भी शख्स बेनामी संपत्ति के बारे में सरकार को जानकारी देगा, उसे 1 करोड़ रुपए का इनाम दिया जाएगा।
 
शुरुआती जानकारी के अनुसार सरकार अगले महीने इसकी सार्वजनिक घोषणा कर सकती है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस पॉलिसी के अंतर्गत मुखबिर को कम से कम 15 लाख और अधिकतम 1 करोड़ रुपए इनाम देने का प्रावधान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने आगे कहा कि मुखबिर की पहचान बिलकुल गुप्त रखी जाएगी। पिछले साल बेनामी संपत्ति के कानून को पारित किया गया था, जिसमें कुछ कमी रह गई थी, लेकिन जल्द हमारा डिपार्टमेंट इस कमी को भर देगा।

उन्होंने ने कहा कि ईडी और इनकम टैक्स विभाग अपने मुखबिरों को जानकारी देने के एवज में इनाम देता है। इसलिए हमारी पॉलिसी भी ठीक वैसी ही होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed