फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Belgaum Dispute Sanjay Raut Shiv Sena, Amit Shah home ministry, karnataka BS Yediyurappa

बेलगाम विवाद: राउत बोले- अमित शाह ने अनुच्छेद 370 सुलझा दिया, अब इस पर भी ध्यान दें

Sun, 19 Jan 2020 10:55 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 19 Jan 2020 10:55 AM IST
विज्ञापन
Belgaum Dispute Sanjay Raut Shiv Sena, Amit Shah home ministry, karnataka BS Yediyurappa
शिवसेना नेता संजय राउत - फोटो : ANI

शिवसेना सांसद संजय राउत ने बेलगाम विवाद को लेकर कहा है कि बेलगाम और आस-पास के इलाकों में मराठी लोग 70 साल से लड़ रहे हैं, जिन्हें महाराष्ट्र में शामिल किया जाना है। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं, इस पर जो भी निर्णय आएगा उसे स्वीकार किया जाएगा।

विज्ञापन


राउत ने मुंबई में संवाददाताओं से कहा कि बेलगाम और आस-पास के इलाकों में मराठी लोग 70 साल से महाराष्ट्र में शामिल होने के लिए लड़ रहे हैं। लेकिन यह मामला 14 सालों से सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन हैं। उन्होंने कहा कि इस पर सुप्रीम कोर्ट जो भी निर्णय देगा, उसे स्वीकार किया जाएगा। 
विज्ञापन



शिवसेना के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि लाखों मराठी लोग यहां रहते हैं, वे अपनी भाषा और संस्कृति का पालन करते हैं। मैं कर्नाटक के मुख्यमंत्री से अपील करना चाहता हूं कि सीमा विवाद को एक तरफ रख दीजिए, पर भाषा विवाद में नहीं पड़ें। उन्होंने कहा कि मैं इस मुद्दे को लेकर सीएम ठाकरे से भी बात करूंगा कि दोनों प्रदेशों के सीएम इस मामले में तत्काल उपायों पर चर्चा करें।

संजय राउत ने कहा कि यदि गृह मंत्रालय कश्मीर मुद्दे और अनुच्छेद 370 को सुलझा सकता है तो मेरा मानना हैं कि अगर अमित शाह चाहे तो बेलगाम सीमा विवाद को सुलझाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि यह मामला गृह मंत्रलाय के अंदर आता है और एक ताकतवर गृह मंत्री जिसने लंबे समय से लंबित मुद्दे अनुच्छेद 370 को सुलझा दिया, उन्हें इस विवाद पर भी ध्यान देना चाहिए। 

गौरतलब हो कि शनिवार को शिवसेना सांसद संजय राउत को कर्नाटक के बेलगाम जाने से रोका गया था। कर्नाटक पुलिस ने राउत को अपने कब्जे में ले लिया था। शिवसेना सांसद ने कहा था कि मुझे बेलगाम हवाई अड्डे पर रोका गया है। साथ ही किसी अनजान जगह पर ले जाया जा रहा है।

साल 1980 में भाषा को लेकर विवाद हिंसात्मक हो गया था। इस दौरान हुए दंगों में कई मराठी लोग मारे गए थे। उन्हीं की याद में बेलगाम के मराठी लोग शहीदी दिवस कार्यक्रम कर रहे थे। राउत इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। 

क्या है बेलगाम विवाद
महाराष्ट्र बेलगाम पर अपना दावा करता रहा है क्योंकि यहां मराठी भाषी लोगों की बड़ी आबादी रहती है लेकिन यह जिला अभी कर्नाटक में आता है। हाल ही में एक कन्नड़ संगठन की ओर से महाराष्ट्र एकीकरण समिति (एमईएस) पर की गई टिप्पणी के बाद बेलगाम को लेकर जारी दशकों पुराना यह विवाद फिर से गरमा गया। महाराष्ट्र एकीकरण समिति कर्नाटक के मराठी भाषी आबादी वाले इलाकों को महाराष्ट्र में सम्मिलित करने के लिए संघर्ष कर रही है। 


महाराष्ट्र के नए सीएम उद्धव ठाकरे ने इस महीने की शुरुआत में दो मंत्रियों ठगन भुजबल और एकनाथ शिंदे को कर्नाटक सरकार के साथ सीमा विवाद से संबंधित मामलों पर बातचीत तेज करने के सरकार के प्रयासों को देखने के लिए समन्वयक बनाया है। फिलहाल यह मामला लंबे वक्त से सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed