फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Belagavi row: Wont tolerate insult to Kannada and Karnataka says BJP Vijayendra

Belagavi Row: 'कन्नड़, कर्नाटक का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे', बेलगावी विवाद पर भाजपा नेता विजयेंद्र का बयान

Sun, 23 Feb 2025 09:11 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 23 Feb 2025 09:11 PM IST
सार

विजयेंद्र बेलगावी में केएसआरटीसी बस चालक और संवाहक पर कथित तौर पर मराठी में बात नहीं करने पर हुए हमले से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार से कन्नड़ और कर्नाटक को कमजोर करने के उद्देश्य से किसी भी साजिश या शरारत को रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।

विज्ञापन
Belagavi row: Wont tolerate insult to Kannada and Karnataka says BJP Vijayendra
B Y Vijayendra - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच चल रहे विवाद के बीच कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र ने रविवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कन्नड़ भाषा और कर्नाटक राज्य का अपमान करने के किसी भी प्रयास की निंदा की और इसे अक्षम्य कृत्य करार दिया। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो लोग राज्य के लाभों का आनंद लेते हैं, लेकिन कन्नड़ और कर्नाटक के खिलाफ बोलते हैं, उन्हें माफ नहीं किया जा सकता।

विज्ञापन


उन्होंने संवाददाताओं से कहा, 'कन्नड़ और कर्नाटक का अपमान करना, वह भी राज्य के भीतर, एक अक्षम्य अपराध है। मैंने कन्नड़ समर्थक संगठनों के बयान पर गौर किया है। हम कन्नड़ लोगों को इस तरह की आक्रामकता के खिलाफ आवाज उठाने की जरूरत है।'
विज्ञापन


विजयेंद्र बेलगावी में केएसआरटीसी बस चालक और संवाहक पर कथित तौर पर मराठी में बात नहीं करने पर हुए हमले से संबंधित एक सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने राज्य सरकार से कन्नड़ और कर्नाटक को कमजोर करने के उद्देश्य से किसी भी साजिश या शरारत को रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला?
दरअसल, बीते दिन कर्नाटक परिवहन निगम की बस के कंडक्टर (परिचालक) पर मराठी में यात्री को जवाब न देने पर हमला करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने शनिवार को बताया था कि  घटना शुक्रवार को महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके में हुई। कंडक्टर पर भी पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इससे पहले आंखों में आंसू लिए 51 वर्षीय कंडक्टर महादेवप्पा मल्लप्पा हुक्केरी ने शुक्रवार को संवाददाताओं को बताया था कि सुलेभवी गांव में अपने पुरुष साथी के साथ बस में चढ़ी एक लड़की मराठी में बोल रही थी। हुक्केरी ने कहा कि उसने उससे कहा कि उसे मराठी नहीं आती और उसने उससे कन्नड़ में बात करने को कहा। कंडक्टर ने कहा, 'जब मैंने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती, तो लड़की ने मुझे गाली देते हुए कहा कि मुझे मराठी सीखनी चाहिए। अचानक बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए और मुझ पर हमला कर दिया।' 

पुलिस ने क्या कहा?
पुलिस ने बताया कि घायल बस कंडक्टर को बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में भर्ती कराया गया है। उसे मामूली चोटें आई हैं और वह खतरे से बाहर है।  एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमने कंडक्टर पर हमला करने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 14 वर्षीय लड़की की शिकायत के आधार पर कंडक्टर के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। परिचालक पर लड़की के खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है।'


पॉक्सो मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं
उन्होंने बताया कि पॉक्सो अधिनियम के मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमें आरोपों की जांच करनी है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

बेलगावी में मराठी भाषी आबादी ज्यादा
बेलगावी में मराठी भाषी आबादी काफी है और उनमें से एक वर्ग जिले का महाराष्ट्र में विलय करने की मांग कर रहा है, जिसका राज्य के साथ-साथ वहां रहने वाली कन्नड़ भाषी जनता भी कड़ा विरोध कर रही है।

संबंधित वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed